03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लेने से शरीर से चिपक रहे बर्तन

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : एक व्यक्ति ने दावा किया कि कोरोना की दूसरी डोज लगाने के बाद उसके शरीर में चुंबकीय शक्ति उत्पन्न हो गई है। उसके शरीर पर स्टील के बर्तन चिपक रहे हैं कोरोना के टीके लगाने को लेकर तरह तरह की भ्रांतियां सामने आ रही हैं। हालांकि इनके वैज्ञानिक प्रमाण नहीं मिल रहे हैं। अब एक व्यक्ति ने दावा किया कि कोरोना की दूसरी डोज लगाने के बाद उसके शरीर में चुंबकीय शक्ति उत्पन्न हो गई है। उसके शरीर पर स्टील के बर्तन चिपक रहे हैं। यह मामला सामने आया तो चिकित्सकों की टीम जांच में जुट गई है। कोरोना वायरस की दूसरी लहर के प्रकोप की रोकथाम के लिए देशभर में वैक्सीनेशन जारी है। साथ ही नए संक्रमण के मामले भी कम होते दिख रहे हैं। वहीं, वैक्सीन के साइट इफेक्ट को लेकर तरह तरह की चर्चाओं ने भी जन्म दे दिया। कुछ लोग कह रहे हैं कोविड वैक्सीन से शरीर में करंट उत्पन्न हो रहा है तो कुछ का मानना है कि इसे लगने के बाद पुरुषों को सेक्सुअल हेल्थ प्रॉब्लम्स हो रही हैं। हालांकि ऐसे दावों को चिकित्सक नकार रहे हैं। इस बीच एक और अजब-गजब चौंकाने वाला मामला सामने आया। इसमें वैक्सीन लगवा चुके एक व्यक्ति के शरीर में चुंबकीय शक्ति पैदा होने का दावा किया है। महाराष्‍ट्र के नासिक से ताल्लुक रखने वाले 71 साल के अरविंद जगन्नाथ सोना नाम के बुजुर्ग का कहना है कि कोरोना वैक्‍सीन की दूसरी डोज लेने के बाद उनके शरीर में चुंबकीय शक्ति उत्पन्न हो गई है। बुजुर्ग का कहना है कोविड वैक्सीन की दूसरी खुराक लेने के बाद उनके शरीर पर स्‍टील के बर्तन चिपक रहे हैं। जब ये मामला सामने आया तो चिकित्सक की टीम भी जांच में जुट गई है।

अरविंद के साथ हुई ये घटना नासिक के स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए भी पहेली बन चुकी है। इस मामले को लेकर जयपुर स्थित सीएल पंवार अस्पताल के सीनियर कंसल्टेंट और होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सदस्य डॉक्टर एनसी पंवार का कहना है कि वैक्सीन से ऐसा संभव नहीं है। अगर ऐसा होता तो अब तक न जाने कितने ही लोगों ने दूसरी डोज ली है, उनमें ऐसी घटना किसी के साथ देखने को नहीं मिली। यह एक अपवाद हो सकता है और ऐस भी होता तो अभी तक वैक्सीन के डोज पर भी रोक लग जाती। दूसरे तमाम डॉक्टर्स का भी कहना है कि वैक्सीन लेने के बाद ऐसा होना संभव नहीं है। ये घटना शोध का विषय है और जांच के बाद ही इसके बारे में कुछ कहा जा सकता है।

अरविंद ने अपनी बात को सच साबित करने के लिए एक वीडियो भी शूट कराया है। इसे उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। बुजुर्ग का एक वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि उनके शरीर पर स्‍टील के बर्तन भी चिपक जाते हैं। वीडियो में अरविंद के शरीर पर चम्मच, छोटी प्लेट और घर में इस्तेमाल की जाने वाले वाले बर्तन चिपके हुए साफ देखे जा सकते हैं।
बता दें कि अरविंद ने 2 जून को कोविशील्ड वैक्‍सीन की दूसरी डोज ली है। इसके बाद जब अरविंद के साथ ये घटना हुई तो परिवार को लगा शायद पसीने के कारण उनके शरीर से एक दो रुपये के सिक्के और बर्तन चिपक रहे हैं। इसके बाद उन्हें नहलाया गया ताकि पसीना हट जाए। शॉवर लेने के बाद भी अरविंद के शरीर से बर्तन और सिक्कों का चिपकना जारी रहा। वहीं, स्वास्थ्य अधिकारी लोगों से ये भी अपील कर रहे हैं ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें और टीकाकरण जरूर कराएं। मालूम हो कि वैक्सीन को लेकर तमाम तरह के भ्रामक मिथ फैलाए जा रहे हैं। इससे पहले से ही ग्रामीण इलाकों के लोग टीकाकरण कराने से कतरा रहे हैं। इसी बीच, ऐसे मामले ने लोगों की चिंता को और बढ़ा दिया है।

Hot this week

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img