03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

फफक पड़े विधायक, बोले- खुद भी आग लगा लूंगा और तुम्हें भी लगा दूंगा, देखें वीडियो

Spread the love
  • क्षेत्र में सड़के न बनने से आहत रुद्रपुर के भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल बिगड़े
  • पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता कार्यालय में दिया धरना

एफएनएन, रुद्रपुर : विधानसभा क्षेत्र में सड़के न बनने से आहत क्षेत्रीय विधायक राजकुमार ठुकराल ने आज पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता कार्यालय में धरना देकर आत्मदाह तक की चेतावनी दे डाली। विधायक का कहना था कि प्रस्ताव देने के बाद भी उनके क्षेत्र की सड़कों का निर्माण अभी शुरू नहीं हुआ है। मानसून निकट है, ऐसे में सड़क है न बनी तो बुरा हाल हो जाएगा। उनका यह भी कहना था कि चुनाव के दृष्टिगत लड़के बनना जरूरी है, लेकिन पीडब्ल्यूडी अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे। उन्होंने कहा कि वह प्रस्ताव दे देकर अब पागल हो चुके हैं और वह खुद भी आग लगा लेंगे और अधिकारियों को भी नहीं छोड़ेंगे।

उनके इस धरने से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। अधिशासी अभियंता मनोज राय ने उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने। बाद में उन्होंने अपना धरना यह कहते हुए समाप्त किया कि अगर एक हफ्ते के अंदर सड़कों का निर्माण शुरू न हुआ तो वह अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जाएंगे। इधर अपनी ही सरकार में विधायक के धरने पर बैठने से तमाम सवाल खड़े हो गए हैं। विधायक के साथ वीरेंद्र सामंती, राजेश शर्मा आदि मौजूद थे।

Hot this week

Haridwar जमीन घोटाले में कार्रवाई के बाद IAS कर्मेंद्र सिंह और PCS अजयवीर को मिली नई तैनाती

एफएनएन, देहरादून : Haridwar उत्तराखंड शासन ने दो अधिकारियों...

kalsi में बड़ा हादसा: 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच पर्यटक गंभीर घायल

एफएनएन, देहरादून : kalsi उत्तराखंड के कालसी थाना क्षेत्र...

Topics

kalsi में बड़ा हादसा: 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच पर्यटक गंभीर घायल

एफएनएन, देहरादून : kalsi उत्तराखंड के कालसी थाना क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img