03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

आज लगने वाला है साल का पहला सूर्य ग्रहण, क्या इस समय नहीं करने चाहिए ये काम? ऐसी हैं मान्यताएं

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली: साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण आज 10 जून को लगने जा रहा है. 15 दिनों के भीतर आज इस साल का दूसरा ग्रहण लगने वाला है. इससे पहले 26 मई को चंद्र ग्रहण लगा था. सूर्य ग्रहण आज शनि जयंती और वट सावित्री व्रत के दिन लग रहा है, जिससे इस ग्रहण का धार्मिक महत्व अधिक बढ़ गया है. यह ग्रहण एक ‘रिंग ऑफ फायर’ या वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा. यानी ग्रहण के समय कुछ हिस्सों में रिंग ऑफ फायर (Ring of Fire) बनती हुई नजर आएगी.

भारत में कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण?
सूर्य ग्रहण भारत में केवल अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख के कुछ हिस्सों में ही सूर्यास्त से कुछ समय पहले दिखाई देगा. इसके अलावा भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा.

सूर्य ग्रहण किस समय लगेगा?
भारतीय समयानुसार पूर्वाह्न 11:42 बजे आंशिक सूर्य ग्रहण होगा और यह अपराह्न 3:30 बजे से वलयाकार रूप लेना शुरू करेगा. इसके बाद फिर शाम 4:52 बजे तक आकाश में सूर्य अग्नि वलय (आग की अंगूठी) की तरह दिखाई देगा. सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार शाम लगभग 6:41 बजे समाप्त होगा.

  • सूर्य ग्रहण के वक्त नहीं करने चाहिए ये काम
  • मान्यता है कि ग्रहण काल में खान-पान, शोर मचाना या किसी भी तरह का शुभ कार्य नहीं करना चाहिए.
  • हालांकि, आप चाहें तो इस दौरान गुरु मंत्र का जाप, किसी भी मंत्र की सिद्धी, रामायण, सुंदरकांड का पाठ आदि कर सकते हैं.
  • भारतीय मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए. माना जाता है कि ग्रहण काल में सूर्य की पराबैंगनी किरणें निकलती हैं. यह किरणें गर्भ में पल रहे शिशु के लिए हानिकारक होती हैं.
  • हिंदू मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण खत्म होने के बाद पवित्र नदियों में स्नान कर के शुद्धिकरण करना चाहिए.
  • मान्यता यह भी है कि ग्रहण के समय घर में मौजूद खाने की सभी चीजों में तुलसी के पत्ते या फिर घांस डाल देनी चाहिए.
  • हिंदू मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण में घर के मंदिर को सूतक काल लगने से पहले ही पर्दे से ढक दिया जाता है या फिर उसके कपाट बंद कर दिए जाते हैं.
  • मान्यता है कि ग्रहण खत्म होने के बाद मन की शुद्धि के लिए दान-पुण्य करना चाहिए.

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img