03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

दिल्ली-यूपी समेत ये राज्य 1 जून से दे सकते हैं लॉकडाउन में छूट, यहां बढ़ेगी पाबंदी, जानिए अपने राज्य का हाल

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली: दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत 10 से ज्यादा राज्यों में लॉकडाउन (Delhi Lockdown News) का एक माह से ज्यादा वक्त हो गया है, इन राज्यों में लॉकडाउन बढ़ेगा या फिर पाबंदियों में ढील दी जाएगी, इसको लेकर हर किसी के मन में उत्सुकता है. दिल्ली, यूपी (UP Lockdown News) समेत कई राज्यों ने संकेत दिया है कि वो 1 जून से लॉकडाउन में छूट दे सकते हैं. जबकि पंजाब (Punjab Lockdown News), राजस्थान (Rajasthan Corona News) समेत कई राज्यों ने जून के पहले हफ्ते के आगे कोरोना से जुड़ी पाबंदियां बढ़ा दी हैं. ऐसे में अगर आप भी जून में किसी यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो जान लीजिए कि आपके राज्य में पाबंदियां बढ़ेंगी या ढील मिलेगी.

मामले से जुड़ी अहम जानकारियां :

  • दिल्ली में अभी 31 मई तक लॉकडाउन है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि कोविड-19 के केस में कमी जारी रहती है तो 31 मई से चरणबद्ध तरीके से ‘अनलॉक’ की प्रक्रिया शुरू होगी. दिल्ली में 20 अप्रैल को पहली बार लॉकडाउन लगा था.
  • उत्तर प्रदेश में भी 31 मई की सुबह 7 बजे तक आंशिक कोरोना कर्फ्यू प्रभावी रहेगा. 01 जून से इसमें और ज्यादा ढील दिए जाने के संकेत हैं. अभी रोडवेज बसों के दूसरे राज्यों जाने पर रोक है. साप्ताहिक बाजार बंद हैं. बाजारों में ज्यादातर दुकानें भी बंद रहेंगी.
  • पंजाब में कोरोना से जुड़ी पाबंदियां 10 जून तक रहेंगी. लेकिन कोविड के मामलों में कमी को देखते हुए निजी वाहनों में यात्रियों की संख्या की सीमा हटा दी गई है. चंडीगढ़ प्रशासन ने नाइट और वीकेंड कर्फ्यू 31 मई तक बढ़ा दिया है.
  • राजस्थान सरकार ने लॉकडाउन की अवधि 8 जून तक तय कर दी है. हालांकि जिन जिलों में संक्रमण घटा है, वहां 1 जून से कारोबारी गतिविधियों में छूट दी जा सकती है.
  • हरियाणा में 31 मई तक लॉकडाउन है. लॉकडाउन आगे बढ़ाने पर 1-2 दिन में फैसला हो सकता है. हरियाणा ने दुकानें दिन भर खोलने जैसे कई छूट का ऐलान पहले ही कर दिया है. हरियाणा में तीन मई को पहली बार लॉकडाउन लगा था.
  • बिहार में चार मई को पहली बार 15 मई तक लॉकडाउन लगाया गया था जिसे बढ़ाकर अब 1 जून तक कर दिया गया है.01 जून से ढील देने के संकेत सीएम नीतीश कुमार ने दिए हैं.झारखंड में लॉकडाउन जैसी पाबंदियों को 27 मई तक बढ़ाया गया है. इसे आगे और बढ़ाए जाने के संकेत मिल रहे हैं.
  • मध्य प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू के प्रतिबंधों में 1 जून से धीरे-धीरे ढील दी जाएगी. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दुनिया को आगे बढ़ना है लेकिन हमें इस तरह से अनलॉक करना है कि कोविड-19 फिर से नहीं फैले. मध्यप्रदेश ने कोरोना कर्फ्यू को राज्य के सभी 52 जिलों में 31 मई तक अलग-अलग समय के लिए बढ़ाया है.
  • ओडिशा में एक जून तक लॉकडाउन लगा हुआ है. यहां 5 मई को पहली बार दो हफ्ते का लॉकडाउन लगा था, जिसे दो सप्ताह और बढ़ा दिया गया है.गुजरात ने नाइट कर्फ्यू को 28 मई तक 36 शहरों में नाइट कर्फ्यू बढ़ा दिया है. लेकिन दिन में 9 से 3 बजे तक दुकानें और अन्य प्रतिष्ठान खुलेंगे.
  • पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लॉकडाउन ने 15 जून तक बढ़ाने की घोषणा की है. पहले यहां 16 से 30 मई तक पूर्ण लॉकडाउन था. बंगाल में हायर सेकेंडरी एग्जाम जुलाई और 10वीं की परीक्षा अगस्त के दूसरे हफ्ते में होगी.
  • छत्तीसगढ़ के सभी 28 जिलों में 31 मई तक लॉकडाउन प्रभावी है. रायपुर, बिलासपुर समेत 8% से कम संक्रमण दर वाले 9 जिलों में छूट के साथ ढील दे दी गई है.
  • केरल में पूर्ण लॉकडाउन 23 मई को समाप्त हो रहा था. जिसे 30 मई तक बढ़ाया गया है.कर्नाटक ने दो हफ्ते लॉकडाउन और बढ़ा दिया है. ये अब 24 मई से सात जून तक लॉकडाउन तक लागू रहेगा.

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img