03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पीएम मोदी ने गुजरात के लिये 1000 करोड़ की तत्काल सहायता की घोषणा की

Spread the love

एफएनएन, अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के चक्रवात ताउते से प्रभावित इलाकों में राहत व पुनर्वास के लिए 1000 करोड़ के वित्तीय सहायता का ऐलान किया है. सभी चक्रवात प्रभावित राज्यों में मारे गए लोगों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और आपदा में घायल हुए सभी नागरिकों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे. चक्रवात तूफ़ान ‘ताउते’ ने गुजरात के तटीय इलाकों में जो कहर बरपाया है उसका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हवाई सर्वेक्षण कर जायजा लिया. 3 सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों – भावनगर, अमरेली और गीर -सोमनाथ में नुकसान की समीक्षा के बाद प्रधानमंत्री ने गुजरात राज्य को तत्काल राहत गतिविधियों के लिए 1,000 करोड़ की आर्थिक मदद की घोषणा की. सभी चक्रवात प्रभावित राज्यों में मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे. केंद्र सरकार गुजरात में नुकसान का आकलन के लिए अंतर-मंत्रालयी दल भेजेगी. गुजरात के अलावा महाराष्ट्र, गोवा, केरल, कर्नाटक और राजस्थान सरकार से नुकसान का आंकलन रिपोर्ट मिलने के बाद केंद्र सरकार उन्हें तत्काल वित्तीय सहायता देगी.

इस बीच साइक्लोन ताउते के प्रकोप के बाद लाखों लोगों की जिंदगी फिर बहाल करने की जद्दोजहद के बीच मौसम विभाग ने अगले हफते एक और चक्रवाती तूफ़ान के भारतीय तट से टकराने की चेतावनी दी है.

Hot this week

CM Championship Trophy में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण

एफएनएन, देहरादून : CM Championship Trophy उत्तराखंड में मुख्यमंत्री...

CM Dhami बारिश के बीच पहुंचे रुद्रपुर, छात्रों से की मुलाकात

एफएनएन, रुद्रपुर : CM Dhami उधम सिंह नगर के...

Topics

CM Championship Trophy में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण

एफएनएन, देहरादून : CM Championship Trophy उत्तराखंड में मुख्यमंत्री...

Uttarakhand में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, 52 मरीज संक्रमित; 16 का इलाज जारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में स्वाइन फ्लू यानी इंफ्लुएंजा...

Tibet से आई बाढ़ ने मचाई तबाही, नेपाल में 105 भारतीय समेत 384 लोग लापता

एफएनएन, काठमांडू : Tibet उत्तरी नेपाल में बुधवार सुबह...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img