03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

अजय भट्ट ने कोबिड मरीजों की जान बचाने के लिए दी एक करोड़ से अधिक की धनराशि

Spread the love

एफएनएन,रुद्रपुर : नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने सराहनीय कार्य करते हुए कोविड-19 संक्रमण की महामारी के मद्देनजर नैनीताल जिले में एक करोड़ से अधिक धनराशि उपकरणों की खरीद के लिए देने के बाद अब उधम सिंह नगर जिले में भी एक करोड़ 26 लाख रुपए अवमुक्त किए हैं। जिनसे न सिर्फ प्लाजमा सेपरेटर मशीन मिलेगी बल्कि ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, पल्स ऑक्सीमीटर, वेंटिलेटर सहित कई उपकरण खरीदे जाएंगे।

दरअसल सांसद अजय भट्ट ने कोविड महामारी से निपटने हेतु जनपद ऊधमसिंहनगर के लिए किये एक करोड़ छब्बीस लाख रुपये अवमुक्त किये है । बजट स्वीकृत करते हुए सांसद अजय भट्ट ने जिलाधिकारी ऊधमसिंहनगर को पत्र जारी किया है तथा नोडल जिलाधिकारी नैनीताल को जिलाधिकारी ऊधमसिंहनगर को तुरन्त इस धनराशि को अवमुक्त करने के निर्देश दिये है ।

श्री भट्ट ने प्लाज्मा सैपरेटर मशीन के लिए 28,00000 / ( अट्ठाईस लाख रुपये ) , आक्सीजन कन्सन्ट्रेटर के लिए 4,03200 रुपये ( चार लाख , बत्तीस हजार रुपये ) , पल्स आक्सीमीटर के लिए 7,84000 / – ( सात लाख , चौरासी हजार रुपये ) , बैंटिलेटर के लिए 43,32000 / ( तितालीस लाख , बत्तीस हजार रुपये ) , हाई फ्लो नेजल कनूला के लिए 12,54400 / ( बारह लाख , चौबन हजार , चार सौ रुपये ) , मल्टी पैरा मोनिटर के लिए 6,72000 / – ( छैः लाख , बहत्तर हजार रुपये ) , दिए है ।

इसके अलावा ऑटोमैटिक सैनिटाईजर डिसपैन्सर के लिए 44800 / – ( चौवालीस हजार , आठ सौ रुपये ) , रेपिड एन्टीजन किट के लिए 12,93600 / – ( बारह लाख , तिरानब्बे हजार , छः सौ रुपये ) , ई 0 सी 0 जी 0 मशीन के लिए 100800 , ( एक लाख आठ सौ ) , बाईपैप के लिए 532000 / – ( पाँच लाख , बत्तीस हजार रुपये ) , ग्लूकोमीटर के लिए 8400 / – ( आठ हजार , चार सौ रुपये ) , स्टेथोस्कोप के लिए 11,200 / ( ग्यारह हजार , दो सौ रुपये ) , प्रिन्टर स्कैनर सहित के लिए 11,200 / ( ग्यारह हजार , दो सौ रुपये ) , मोवाईल एक्सरे मशीन के लिए 3,92000 / ( तीन लाख बयानब्बे हजार रुपये ) , थर्मोमीटर के लिए 22400 / – ( बाईस हजार चार सौ रुपये ) अवमुक्त किये । इस प्रकार कुल 1,26,62,000 / – एक करोड़ , छब्बीस लाख , बासठ हजार रुपये की धनराशि चिकित्सा उपकरण कय किये जाने हेतु अवमुक्त कर दी है ।

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए छोटी – छोटी चीजे जिनका अत्यधिक महत्व है , विभाग की मॉग पर उपलब्ध कराई है । ने कहा कि प्लाज्मा सेपरेटर की मशीन नही होने से जनपद उधमसिंहनगर में काफी परेशानी थी , अब जिला मुख्यालय पर प्लाज्मा सेपरेटर मशीन होने के बाद प्लाज्मा दान देने वालो को कोई परेशानी नही होगी तथा कई कोविड मरीजो की जान बचाई जा सकेगी । मोवाईल एक्स – रे मशीन को हम जिले भर में दूर – दराज क्षेत्रों में भी ले जा कर मरीजो को राहत दे सकते है । वैन्टीलेटर भी मरीजो को राहत देंगे । पल्स आक्सीमीटर , आक्सीजन कन्सन्ट्रेटर , हाई फ्लों नेजल कनूला , मल्टी पैरा मोनीटर , रैपिड एन्टीजन किट , ई 0 सी 0 जी 0 मशीन , बाईपैप , ग्लूकोमीटर , थर्मोमीटर सहित ये सभी उपकरण कोरोना की लड़ाई में काम आने वाले है । श्री भूटट ने कहा कि भविष्य में किसी भी प्रकार की कमी नही आने दी जायेगी ।

Hot this week

पूर्व विधायक सुरेश राठौर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत मंजूर

एफएनएन, नैनीताल : uttarakhand हाईकोर्ट ने पूर्व विधायक सुरेश...

Badrinath धाम में ₹1100 वीआईपी दर्शन शुल्क पर विवाद, बिना मंजूरी वसूली के आरोप

एफएनएन, चमोली : Badrinath उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम में...

Topics

पूर्व विधायक सुरेश राठौर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत मंजूर

एफएनएन, नैनीताल : uttarakhand हाईकोर्ट ने पूर्व विधायक सुरेश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img