Sunday, March 8, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यदिल्लीदिल्ली के पूर्व विधायक जरनैल सिंह का कोरोना के कारण असामयिक निधन

दिल्ली के पूर्व विधायक जरनैल सिंह का कोरोना के कारण असामयिक निधन

एफएनएन, नई दिल्ली : पत्रकार से विधायक बने आम आदमी पार्टी के नेता जरनैल सिंह का कोरोना के कारण निधन हो गया. पूर्व गृह मंत्री पी. चिदंबरम पर जूता फेंककर वह चर्चा में आए थे. वह आम आदमी पार्टी से विधायक बने और 1984 के दंगों का विरोध कर अपनी अलग पहचान बनाई थी. पंजाब में 2017 के विधानसभा चुनाव में जरनैल सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके और प्रकाश सिंह बादल और मौजूदा मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ा था। पार्टी ने उन्हें प्रदेश की लांबी सीट से इन दो हैवीवेट नेताओं के खिलाफ मैदान में उतारा था। हालांकि, जरनैल सिंह यह चुनाव हार गए थे। चुनाव लड़ने के लिए जरनैल सिंह ने दिल्ली विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था। चुनाव हारने के बाद उनको दिल्ली में पंजाबी अकादमी का उपाध्यक्ष चुना गया था।
सीएम अरविंद केजरीवाल ने जरनैल सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है. सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा- दिल्ली के पूर्व विधायक जरनैल सिंह के असामयिक निधन से गहरा दुख हुआ. भगवान उनकी आत्मा को शांति दें. समाज में उनके योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा.

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments