03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड की मस्जिदों में ईद-उल-फितर पर 5-5 लोग ही अदा कर सकेंगे नमाज, डीजीपी का आदेश जारी

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आइजी कुमाऊं रेंज, डीआइजी गढ़वाल रेंज व सभी जनपदों के प्रभारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि ईद-उल-फितर पर ईदगाह व मस्जिदों में होने वाली नमाज में पिछले वर्ष की तरह पांच-पांच व्यक्तियों को ही नमाज अदा करने की अनुमति दी जाए। इस संबंध में उलेमा और मौलवियों के साथ समन्वय बनाकर कार्रवाई की जाए। साथ ही जामा मस्जिद के शाही इमाम की अपील को सभी मस्जिदों में सर्कुलेट कर दिया जाए।

पुलिस महानिदेशक ने सभी जनपदों के प्रभारियों को निर्देशित किया कि राज्य में कोविड कर्फ्यू का सख्ती से पालन किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी व्यक्ति की ओर से कोविड कर्फ्यू का पालन नहीं किया जाता है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि मिशन हौसला को सेवाभाव से चलाया जाए। पुलिस पर जनता की मदद करने के साथ सुरक्षा की भी जिम्मेदारी है, जिसे पूरी शिद्दत से निभाएं।

बैठक में पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून एवं व्यवस्था वी मुरूगेशन, पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना एवं सुरक्षा एपी अंशुमान, पुलिस उपमहानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था नीलेश आनंद भरणो के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: AAP छोड़ BJP में शामिल होने का ऐलान

एफएनएन, राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: राघव चड्ढा ने...

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी का भाजपा पर तीखा बयान, राजनीतिक हलचल तेज

एफएनएन, पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी...

देहरादून में भाजपा महिला मोर्चा की जन आक्रोश पदयात्रा का आयोजन

एफएनएन, देहरादून : भाजपा महिला मोर्चा ने देहरादून के...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img