Friday, March 13, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडकोरोना महामारी से विश्व को मुक्त करने के लिए विधायक राजकुमार ठुकराल...

कोरोना महामारी से विश्व को मुक्त करने के लिए विधायक राजकुमार ठुकराल ने किया हवन

एफएनएन, रुद्रपुर : अखिल विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में आर्यसमाज मंदिर में करोना जैसी वैश्विक महामारी से मुक्ति के लिए एवं जो लोग इस वैश्विक महामारी से संसार छोड़ कर चले गए हैं, उनकी आत्मा की शांति के लिए क्षेत्रीय विधायक राजकुमार ठुकराल ने आर्य समाज मंदिर में यज्ञ किया। जिसमें रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल को मुख्य यजमान बनाया गया। इस अवसर विधायक राज कुमार ठुकराल ने कहा कि हम सब को मिलकर भगवान् से प्रार्थना करनी चाहिये कि संसार से कोरोना जैसी महामारी हमेशा के लिये समाप्त हो जाये। इस बीमारी से बहुतो ने अपने करीबियों को खो दिया है, भगवान् उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। उन्होंने कहा कि वैदिक रीति से हवन करने से 100 ग्राम गाय के देसी धी से हवन करने से वायुमंडल में 16 टन आक्सीजन का निर्माण होता है। जिससे वायुमंडल का वातावरण स्वच्छ होता है। इस कार्यकर्म में आर्य समाज मंदिर के पुरोहित पंडित प्रभात कुमार, समाज मंदिर के मंत्री राजेंद्र चांदना, विधायक प्रतिनिधि राजेश ग्रोवर, आकाश बटला, रचित सिंह, राहुल गुप्ता ,अमित रस्तोगी आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments