03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Corona infected तीन शवों को परिजनों ने साथ ले जाने से किया इंकार, Police की मौजूदगी में भैसवाड़ा फार्म में होगा अंतिम संस्कार

एफ़एनएन, अल्मोड़ा : गत दिवस यहां बेस अस्पताल में कोरोना संक्रमण के चलते मरे पांच लोगों में से तीन के शव परिजनों के नही पहुंच पाने से रात भर अस्पताल में ही पड़े रहे। यह तीन शव वह हैं, जिन्हें परिजनों ने अपने साथ ले जाने से इंकार कर दिया और अब इनका यहीं भैसवाड़ा फार्म में पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि गत दिवस देर शाम तक पांच लोगों की मौत यहां बेस के कोविड सेंटर में हो गई थी। इनमें से दो के शव परिजन कोरोना गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए अपने साथ ले गये, लेकिन तीन शव ऐसे रहे जिनके परिजन उनको लेने गत दिवस नही पहुंच पाये। जिस कारण रात भर शव वहीं रखने पड़े। आज सुबह जब परिजन पहुंचे तो उन्होने कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका से शवों का अपने साथ गांव ले जाने से मना कर दिया। जिसके बाद तय हुआ कि शवों का यही अल्मोड़ा में अंतिम संस्कार किया जायेगा। अब पुलिस की मौजूदगी में उनका यहां भैसवाड़ा फार्म में अंतिम संस्कार होगा। इधर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा ने बताया कि शवों को एम्बूलेंस में ले जायेगा। वहां पीपीए ड्रेस में अंतिम क्रिया करने वाले परिजनों के अलावा पुलिस कर्मी भी ​पीपीए ड्रेस के साथ मौजूद रहेंगे। इस बात का ध्यान दिया जायेगा कि वहां 20 से अधिक लोग एकत्रित नही होने पायें।

Hot this week

Uttrakhand से दिनेश आर्य को BJP ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, संगठन और संघ से रहा है पुराना नाता

एफएनएन, देहरादून : भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव...

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...

Flydubai विमान को बचाने वाले ‘गुमनाम हीरो’ कौन? कॉकपिट में पहुंचे थे दो पायलट

एफएनएन , जेरूसलम : फ्लाईदुबई की एक उड़ान में...

Chamapawat में पहली बार कैबिनेट बैठक, उपनल और PG डॉक्टरों समेत कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

एफएनएन, चंपावत : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता...

Topics

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...

NSUI का बड़ा एक्शन, चमोली जिलाध्यक्ष समेत 6 नेताओं को किया निष्कासित

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img