03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

तड़पते रहे सुदेश, नहीं आया कोई स्वास्थ्य कर्मी, सुनिए ऑडियो

Spread the love

एफ़एनएन, रुद्रपुर : पत्रकार सुदेश जौहरी की मौत को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। परिजनों के आरोप उनके द्वारा रिकॉर्ड की गई ऑडियो में सच साबित होते दिख रहे हैं। ऑडियो में साफ है कि सुदेश परेशान थे लेकिन उनकी सुध लेने कोई नहीं आया। आपको बता दें कि खेड़ा, रुद्रपुर निवासी सुदेश कुमार जौहरी की शनिवार को रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई थी। सुदेश को शुक्रवार रात मेडिकल कॉलेज में सांस लेने में दिक्कत के चलते भर्ती कराया गया था। सुदेश के भाई मिंटू जौहरी का कहना था कि डॉक्टर ने पहले उनकी रिपोर्ट निगेटिव दी और बाद में उसे काटकर पॉजिटिव कर दिया। इसके बाद सुदेश को वार्ड में भर्ती कर दिया गया लेकिन यहां उनकी सुध नहीं ली गई। यहां तक कि तीमारदारों को भी भीतर नहीं जाने दिया गया। डॉक्टर ने डांट कर तीमारदारों को वार्ड से बाहर निकाल दिया। परिजनों ने ही सुदेश की मौत की सूचना स्वास्थ्य कर्मियों को दी। यह आरोप सुदेश के परिजनों की ओर से रिकॉर्ड की गई ऑडियो में सच साबित हो रहे हैं। ऑडियो में सुदेश परेशान हैं, उन्हें वॉशरूम जाना था लेकिन कोई स्वास्थ्य कर्मी उनके पास न होने का वह हवाला देते नजर आ रहे हैं। इसके बाद उनके परिजन सुदेश से मिलने की कोशिश करते हैं तो डॉक्टर उन्हें लताड़ कर वार्ड से बाहर कर देता है। यह आवाज भी ऑडियो में पूरी तरीके से रिकॉर्ड है। इस मामले में जिलाधिकारी रंजना राजगुरु और एसएसपी दलीप सिंह कुंवर से जांच की मांग की गई है।

Hot this week

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 एसीपी के तबादले

एफएनएन, लखनऊ : Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को...

Budget मिलने के बाद भी 20 हजार बुजुर्गों की पेंशन अटकी, बैंक खातों में नहीं पहुंची राशि

एफएनएन, हरिद्वार : Budget जनपद में वृद्धावस्था पेंशन पाने...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...

pune केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, कैफे में रची गई थी हत्या की साजिश

एफएनएन, पुणे : pune के चर्चित उद्योगपति केतन हत्याकांड...

rudrapur में बंद मकान से किराएदार का शव बरामद

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img