03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड: हरिद्वार कुंभ ड्यूटी में तैनात चिकित्सकों समेत 65 स्वास्थ्यकर्मी मिले कोरोना संक्रमित

एफएनएन, ऋषिकेश :  हरिद्वार कुंभ में ड्यूटी में तैनात चिकित्सकों समेत 65 स्वास्थ्यकर्मियों की जांच में उनके कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. उच्चपदस्थ सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि इन सभी को क्वारंटीन में रखा गया है. कुंभ क्षेत्र में 336 डॉक्टरों सहित कुल 751 स्वास्थ्यकर्मियों को कोविड-19 टीकाकरण के बाद ड्यूटी पर तैनात किया गया था. कुंभ क्षेत्र 641 हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्रफल में फैला हुआ है. उधऱ, उत्तराखंड में शुक्रवार को कोविड ने 49 मरीजों की जान ले ली जबकि एक बार फिर 4 हजार से ज्यादा अन्य मरीजों में महामारी की पुष्टि हुई. यहां स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, 49 में से 34 मरीजों ने देहरादून जिले के विभिन्न अस्पतालों में दम तोड़ा जबकि 10 अन्य की मृत्यु नैनीताल जिले के हल्द्वानी में स्थित अस्पतालों में हुई. दो अन्य ने हरिद्वार के रूड़की में तथा एक-एक मरीज ने उधमसिंह नगर जिले के काशीपुर, पौड़ी जिले के श्रीनगर बेस अस्पताल तथा चमोली जिले में अंतिम सांस ली. इसके साथ ही प्रदेश में महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2021 हो गई.

Hot this week

Rahul Gandhi का बड़ा बयान, बोले- ‘ज्ञानेश कुमार जाएंगे, मोदी सरकार भी जाएगी

एफएनएन , नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में...

Topics

Rahul Gandhi का बड़ा बयान, बोले- ‘ज्ञानेश कुमार जाएंगे, मोदी सरकार भी जाएगी

एफएनएन , नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में...

Rajesh Pratap की जीत का शोर, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब चहुंओर !

रेलवे स्टेशन से विधायक कार्यालय तक निकला भव्य विजय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img