03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

नाइट कर्फ्यू पर फैसला ले सकती उत्तराखंड सरकार, सीएम ने दिए संकेत

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच सरकार नाइट कर्फ्यू पर फैसला ले सकती है। शुक्रवार को अपने जन्मदिन पर देहरादून के बाल बनिता आश्रम पहुंचे मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मीडिया कर्मियों से अनौपचारिक बातचीत में इसके संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार पूरी तरह सजग है। सीएम तीरथ सिंह रावत ने कहा कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण से अधिक प्रभावित 12 राज्यों से उत्तराखंड आने के लिए आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट को अनिवार्य किया गया है। राज्य में लाकडाउन की स्थिति न आए, इसके लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों के टीकाकरण को जोर-शोर से अभियान चल रहा है।

केंद्र सरकार इसमें पूरा सहयोग कर रही है। राज्य में रिकवरी रेट भी बेहतर है। सुरक्षित शारीरिक दूरी, मास्क का प्रयोग, बार-बार हाथ धोने अथवा सैनिटाइजेशन के लिए कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर राज्य में नाइट कर्फ्यू के सिलसिले में आज शाम होने वाली कैबिनेट की बैठक में चर्चा कर फैसला लिया जाएगा।

Hot this week

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

Topics

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img