03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

भारत में पहली बार नए कोरोनावायरस केस का आंकड़ा एक लाख पार, पिछले 24 घंटे में दर्ज हुए 1,03,558 नए COVID-19 केस

एफएनएन भारत : भारत में कोरोनावायरस का कहर चिंताजनक स्थिति का प्रमाण देता हुआ नए शिखर को छू गया है, और पिछले 24 घंटे के दौरान नए COVID-19 केसों का आंकड़ा पहली बार एक लाख का आंकड़ा पार कर गया| केंद्रीय स्वास्थ्य तथा परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में पिछले 24 घंटे में 1,03,558 नए COVID-19 केस दर्ज किए गए हैं, जबकि 478 लोगों ने कोरोना की वजह से जान गंवाई है| इससे पहले, देश में सबसे ज़्यादा नए कोरोनावायरस केस 17 सितंबर, 2020 की सुबह (पिछले 24 घंटे में) सामने आए थे, जब कुल 97,894 मामले दर्ज किए गए थे| इस लिहाज़ से लगभग साढ़े छह महीने बाद कोरोना के आतंक ने भारत में सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं|

पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में कोरोनावायरस संक्रमण के 1,03,558 नए मामले सामने आए हैं, जिससे देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ 25 लाख पार कर 1,25,89,067 हो गया है| इसी अवधि में 478 लोगों की वायरस की वजह से मौत भी हुई है, सो, देश में कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 1,65,101 हो गई है| ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में इस वक्त कोरोनावायरस के एक्टिव मरीज़ों की तादाद सात लाख के पार पहुंच चुकी है, और कुल आंकड़ा 7,41,830 है|

 

Hot this week

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Rekha Arya के पति गिरधारी लाल साहू को झटका, SC/ST कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

एफएनएन, उत्तराखंड : Rekha Arya उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री...

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...

Topics

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img