03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

राज्य के तीन दिव्यांग क्रिकेटर दुबई में दिखाएंगे जलवा, आईपीएल की तर्ज पर दिव्यांग प्रीमियर लीग का आयोजन दुबई में आठ अप्रैल से, दो खिलाड़ी रुद्रपुर से चयनित 

Spread the love
एफएनएन, रुद्रपुर : देश में होने वाले आईपीएल की तर्ज पर दुबई में होने वाली डीपीएल यानि दिव्यांग प्रीमियर लीग का आयोजन इस बार 8 अप्रैल से हो रहा है। दुबई के शारजाह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैदान में होने वाले इस लीग में छ टीमें प्रतिभाग कर रही है। उत्तराखंड के लिए गौरव की बात है कि रुद्रपुर के दो खिलाड़ियों सहित प्रदेश के तीन क्रिकेटर दिव्यांग प्रीमियर लीग अपना जलवा दिखाएंगे।
6 अप्रैल को भारत से 90 खिलाड़ियों और 15 अधिकारियों का दल शारजाह के लिए रवाना होगा। आईपीएल की तरह ही डीपीएल में 6 टीमें बनाई गई है। जिनमें चेन्नई सुपर स्टार, दिल्ली चैलेंजर, कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई आइडियल, गुजरात हिटर्स और राजस्थान रजवाड़ा है। इस टूर्नामेंट में शहर के रहने वाले हरीश चौधरी गुजरात की टीम से खेलेंगे और काशीपुर रोड स्थित दानपुर गाँव के सूर्य प्रताप सिंह भंडारी और चमोली के हरेंद्र रावत हरफनमौला खिलाड़ी के रूप में गुजरात हिटर्स की टीम में शामिल है जो कि इस सीरीज में अपना जलवा दिखाएंगे। शहर के क्रिकेट प्रेमियों ने इन खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। कुमाऊँ विवि के प्रशिक्षक डॉ नागेन्द्र शर्मा ने उम्मीद जताई कि यह खिलाडी दुबई में राज्य का नाम रोशन करेंगे।

Hot this week

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Dehradun में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, पैर में लगी गोली ; चेन स्नैचिंग का आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun के बसंत विहार क्षेत्र में देर...

Kolkata के होटल में भीषण आग, 9 की मौत की खबर ; 6 लोग झुलसे

एफएनएन, कोलकाता : Kolkata पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता...

Topics

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Kolkata के होटल में भीषण आग, 9 की मौत की खबर ; 6 लोग झुलसे

एफएनएन, कोलकाता : Kolkata पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता...

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img