Monday, February 16, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडमुख्यमंत्री के विवादित बयानों पर आखिर ये क्या बोल गए कांग्रेस के...

मुख्यमंत्री के विवादित बयानों पर आखिर ये क्या बोल गए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, देखिए वीडियो

एफएनएन, रुद्रपुर : मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के हालिया विवादित बयानों पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी ने तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि भाजपा आरएसएस की नर्सरी की पौध है, जहां के सरस्वती शिशु मंदिरों में इसी तरह का इतिहास पढ़ाया जाता है औऱ शिक्षा दी जाती है, ऐसे में नेताओ का अल्प ज्ञान होना स्वभाविक है।

जोशी आज यहां हिमांशु गाबा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष बनने के बाद उनके आवास पर कांग्रेस की पहली बैठक में शामिल हुए थे। उन्होंने भाजपा को जुमले वाली पार्टी बताया, साथ ही ईवीएम पर भी सवाल उठाए।यह भी कहा कि भाजपा की करनी और कथनी में जमीन आसमान का अंतर है। धरातल पर उनके दावे दिखाई नहीं देते। बैठक में जिला, नगर और ब्लॉक इकाइयों के पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रदेश महामंत्री महेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस एकता में विश्वास रखती है और वह दिन दूर नहीं जब कांग्रेस प्रदेश में अपना परचम लहराएगी। नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष हिमांशु गाबा ने कहा कि जिला स्तर पर पार्टी को मजबूत किया जाएगा और कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार होगा। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री गणेश उपाध्याय, पूर्व मंडी अध्यक्ष अरुण कुमार पांडे, वरिष्ठ नेता सुशील गाबा, पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण बिष्ट, गुड्डू तिवारी, संजीव सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, अनिल शर्मा आदि मौजूद थे।

पूर्व

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments