03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पाकिस्तान के PM इमरान खान को कोरोना, दो दिन पहले लगवाई थी चीनी वैक्सीन

एफएनएन, दिल्ली : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान कोरोना की चपेट में आ गए हैं| इमरान खान शनिवार (20 मार्च) को कोरोना पॉजिटिव पाए गए| प्रधानमंत्री के स्पेशल असिस्टेंट (स्वास्थ्य सेवा मामलों) फैजल सुल्तान ने इसकी जानकारी दी| इमरान खान वैक्सीन का एक डोज ले चुके थे|  बता दें कि प्रधानमंत्री इमरान खान कोरोना से संक्रमित हो गए हैं| फिलहाल वह होम आइसोलेशन में हैं| स्वास्थ्य सेवा मामले के प्रधानमंत्री के विशेष सहायक फैजल सुल्तान ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है| हाल ही में इमरान खान ने चाइनीज वैक्सीन Sinovac और Sinopharm की डोज ली थी| हालांकि, वैक्सीन लगवाने के बाद भी इमरान कोरोना पॉजिटिव पाए गए|

ujjawal uttarakhand

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री इमरान के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनके तमाम स्टाफ और उनसे मिलने वाले लोगों के भी कोविड टेस्ट किए जा रहे हैं| जानकारी के मुताबिक, इमरान में कोरोना के गंभीर लक्षण नहीं हैं| मालूम हो कि गुरुवार को ही इमरान खान ने कोविड-19 वैक्सीन लगावाई थी| वैक्सीन लगवाने के बाद उन्होंने देश के लोगों से महामारी के मामलों में बढ़ोतरी को रोकने के लिए नियमों का पालन करने का आग्रह किया था| पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के ऑफिस ने ट्वीट कर कहा था कि प्रधानमंत्री इमरान खान को आज वैक्सीन लगाई गई| उन्होंने देश के लोगों से कोरोना महामारी की तीसरी लहर के मद्देनजर कोरोना नियमों का पुरी तरह से पालन सुनिश्चित करने का आग्रह किया|

 

Hot this week

Dennis Liquor पर हरीश रावत की भाजपा सरकार को चुनौती, बोले- STF बनाइए, जांच के लिए तैयार हूं

एफएनएन, देहरादून : Dennis Liquor उत्तराखंड में ‘डेनिस’ शराब...

Dehradun में स्कूल के बाहर युवकों की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल; दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के...

Topics

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img