03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर राजस्थान से दबोचे

एफएनएन,रुद्रपुर : ओएलएक्स पर कार खरीद का विज्ञापन देकर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर अपराधियों को स्पेशल टास्क फोर्स और साइबर पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया । साइबर पुलिस निरीक्षक ललित मोहन जोशी ने बताया कि ऋषिकेश निवासी सोहन सिंह ने पुलिस से शिकायत की थी कि ओएलएक्स पर कार खरीद का विज्ञापन आया था ।उस मोबाइल नंबर पर उन्होंने जब संपर्क किया तो उक्त लोगों ने अपनी पहचान भारतीय सैनिक के रूप में बताई थी, जिसके चलते वे उनके झांसे में आ गए और लगभग डेढ़ लाख रुपए कार खरीद के नाम पर उन्हें दे दिया। सूचना मिलने पर स्पेशल टास्क फोर्स और साइबर पुलिस ने मोबाइल नंबर और जिन बैंकों से धनराशि प्राप्त की थी उसकी छानबीन की तो पता चला उक्त लोकेशन राजस्थान के मेवात जिले की आ रही है। उन्होंने टीम के साथ वहां घेराबंदी कर ग्राम लालपुर थाना कामा भरतपुर राजस्थान निवासी राहुल पुत्र यूनुस खान और ग्राम लुहेसर भरतपुर राजस्थान निवासी सलमान पुत्र रुजदार को धर दबोचा ।दोनों के कब्जे से मोबाइल और विभिन्न आधार कार्ड बरामद हुए ।पुलिस के मुताबिक उक्त दोनों शातिर आर्मी के विज्ञापन को सर्च कर उनसे ग्राहक बन कर बात करते थे। और उनकी असली आईडी, कैंटीन स्मार्ट कार्ड, वाहन की फोटो, रजिस्ट्रेशन आदि कागजात को डाउनलोड कर ओ एल एक्स पर फर्जी आईडी बना देते थे और उक्त विज्ञापन में अपना मोबाइल नंबर दे देते थे। दोनों शातिर वाहन की डिलीवरी, पार्सल चार्ज के नाम से धोखाधड़ी कर अपने पेटीएम और बैंक खातों में धनराशि ट्रांसफर करवा लेते थे। उक्त दोनों ने विकास पटेल के नाम से फर्जी आईडी ,आधार कार्ड, आर्मी कैंटीन स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और जैसलमेर टू देहरादून इंडियन आर्मी पार्सल स्लिप के नाम से वाहन दिखाकर धोखाधड़ी किया करते थे। दोनों को गिरफ्तार कर लिया और उनसे पूछताछ जारी है। टीम में एस आई दिनेश पंत, कांस्टेबल उस्मानस मनमोहन और संजय कुमार शामिल थे।

Hot this week

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Tehri में 1.22 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एक्टिवा स्कूटर जब्त

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड में नशे की तस्करी...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...

Piran Kaliyar के गेस्ट हाउस में यूट्यूबर आतिफ का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

एफएनएन, हरिद्वार : Piran Kaliyar उत्तराखंड के पिरान कलियर...

Rishikesh Badrinath हाईवे पर दर्दनाक हादसा, टैक्सी खाई में गिरी; दो की मौत, तीन घायल

एफएनएन, टिहरी : Rishikesh Badrinath उत्तराखंड में सड़क हादसों...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...

अंकिता भंडारी के माता-पिता को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

एफएनएन, देहरादून : Ankita Bhandari उत्तराखंड के चर्चित अंकिता...

Imran Khan को मुंबई पुलिस का नोटिस, 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का आदेश

एफएनएन, मुंबई : Imran Khan बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img