03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

केजरीवाल के सुशासन मॉडल से घबरा गई है बीजेपी , इसीलिए हमसे ताकत छीनी जा रही : मनीष सिसोदिया

एफएनएन, नई दिल्ली :  केंद्र सरकार द्वारा संसद में पेश किए गए संशोधन बिल पर दिल्ली सरकार का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है| दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि बीजेपी केजरीवाल के सुशासन मॉडल से घबरा गई है| इसलिए दिल्ली की निर्वाचित सरकार के अधिकार छीनने का यह बिल ला रही है| लेकिन इस मुद्दे के समाधान के लिए सियासत, सड़क पर संघर्ष से लेकर अदालत जाने तक के सारे विकल्प आजमाए जाएंगे| दिल्ली के वित्त मंत्री सिसोदिया ने कहा कि इस संशोधन विधेयक में दो बातें बहुत आपत्तिजनक हैं| पहला, यह बिल कहता है दिल्ली में सरकार उपराज्यपाल होंगे| जो भी कानून बनेगा उसमें सरकार उपराज्यपाल को लिखा जाएगा| हर फाइल जो भी मंत्रिमंडल, मंत्री या मुख्यमंत्री निर्णय लेंगे, जैसे मान लीजिए मोहल्ला क्लीनिक बनाना है तो वह फाइल उपराज्यपाल को भेजी जाएगी| अगर सीसीटीवी कैमरा लगाना है महिलाओं के लिए बस यात्रा मुफ़्त करनी है तो यह तो बीजेपी के एलजी साहब हैं | बीजेपी की तो नीतियों में ही यह चीज नहीं है तो फिर वह इसका विरोध करेंगे और मना करेंगे| बेशक बिल में यह कहीं नहीं लिखा कि उपराज्यपाल की सलाह मानना जरूरी होगा लेकिन हर फाइल उनके पास जाएगी और जैसे पहले 6 महीने तक वह लेकर बैठे रहते थे आगे भी लेकर बैठे रहेंगे| तब ऐसे हालात में हम को धरने पर बैठना पड़ा कि आखिर ऐसे फाइल कितने समय तक क्यों लेकर बैठे हो| हम को कोर्ट में भी जाना पड़ा| सिसोदिया ने कहा कि कुल मिलाकर हम कोई भी फैसला लें, लेकिन बिना एलजी की मंजूरी के हम फैसला लेने के लिए स्वतंत्र नहीं होंगे |

जब तक एलजी के पास से फाइल होकर नहीं आएगी तब तक हम कुछ नहीं कर सकते| दिल्ली के डिप्टी सीएम का कहना है कि मान लीजिए शिक्षा बोर्ड बनाना है या बिजली के बिल शून्य करने हैं तो उस फाइल को अभी सत्येंद्र जैन साइन कर देते थे और फैसला हो जाता था लेकिन अगली बार वह फ़ाइल एलजी के पास जाएगी| हर फाइल को एलजी के पास भेजने की बीजेपी की जो भूख है वह यही दिखाती है कि अरविंद केजरीवाल जी का चारों तरफ नाम हो रहा है, दिल्ली मॉडल की चर्चा हो रही है गुजरात में माहौल बनने लगा कि केजरीवाल का सुशासन मॉडल बहुत शानदार है| गुजरात के लोग प्रभावित हैं. उत्तराखंड के लोग प्रभावित हो रहे हैं पंजाब, गोवा और हिमाचल में गांव-गांव में यह बात पहुंच रही है|

सिसोदिया ने कहा कि ये लोग इस बात से घबरा गए और केजरीवाल के सुशासन मॉडल को रोकने में जुट गए हैं| अब सारी फाइलें एलजी के यहां अटका करेंगी| एलजी के पास फाइल भेजने का मतलब है हर फैसले में देरी करो| सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया कि चुनी हुए सरकार के पास तीन विषयों को छोड़कर सभी से से लेने का हक है तब हमने फैसले लेने शुरू किए| सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले हमने सेवाओं की डोर स्टेप डिलीवरी की फाइल उपराज्यपाल के पास भेजी तो उन्होंने कहा यह बहुत बेकार आइडिया है और इससे सड़कों पर भीड़ बढ़ेगी|

जैसे ही सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया हमने इसको लागू करवाया| आप फिर से वही सिस्टम शुरू हो जाएगा कि सारी फाइल उप राज्यपाल के पास भेजी जाएंगी| जिसको जनता चुन रही है उसको फैसले लेने की ताकत होनी चाहिए या फिर पावर किसी और के पास होगी और जनता किसी और को चुनेगी? अगर ऐसे ही होगा तो जनता को सरकार चुनने को क्यों कहा जा रहा है? उप मुख्यमंत्री बोले कि इस मामले का समाधान राजनीति से भी निकलेगा, सड़कों से भी निकलेगा और हो सकता है कि कुछ कोर्ट से भी निकले|

 

Hot this week

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Tehri में 1.22 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एक्टिवा स्कूटर जब्त

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड में नशे की तस्करी...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...

Piran Kaliyar के गेस्ट हाउस में यूट्यूबर आतिफ का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

एफएनएन, हरिद्वार : Piran Kaliyar उत्तराखंड के पिरान कलियर...

Rishikesh Badrinath हाईवे पर दर्दनाक हादसा, टैक्सी खाई में गिरी; दो की मौत, तीन घायल

एफएनएन, टिहरी : Rishikesh Badrinath उत्तराखंड में सड़क हादसों...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...

अंकिता भंडारी के माता-पिता को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

एफएनएन, देहरादून : Ankita Bhandari उत्तराखंड के चर्चित अंकिता...

Imran Khan को मुंबई पुलिस का नोटिस, 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का आदेश

एफएनएन, मुंबई : Imran Khan बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img