03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अग्रवाल महासभा के ग्रीन कार्ड शिविर में उमड़ी भीड़

  • पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बेहड़ ने किया शुभारंभ , तमाम लोगों ने बनवाए ग्रीन कार्ड

एफएनएन, रुद्रपुर : दोपहिया वाहन स्वामियों की सुविधा हेतु जिला अग्रवाल महासभा एवं श्री अग्रवाल सभा रुद्रपुर और उत्तराखंड पुलिस उधम सिंह नगर के सहयोग से अग्रवाल धर्मशाला में ग्रीन कार्ड शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ ने विधिवत रूप से फीता काटकर किया । बेहड़ ने कहा कि अग्रवाल महासभा का यह प्रयास सराहनीय है, और पिछले कई वर्षों से अग्रवाल महासभा के पदाधिकारी ऐसे शिविरों का आयोजन करते हैं, जिसका लाभ आम जनमानस को मिलता है।

जिला अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष विनीत जैन ने बताया कि वाहन स्वामी जो अपना ग्रीन कार्ड बनवाना चाहते हैं, उनके वाहनों का पंजीकरण प्रमाण पत्र, वाहन का बीमा प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस और दो फोटो आवश्यक है। ग्रीन कार्ड स्थल पर बीमा, फोटो और फोटो स्टेट की सुविधाएं भी दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से अग्रवाल महासभा की ओर से ग्रीन कार्ड शिविर का आयोजन किया जाता रहा है। ग्रीन कार्ड के बनने के पश्चात दो पहिया वाहन स्वामियों को वाहन के अन्य कागजातों से निजात मिल जाएगी। उन्होंने सभी का आभार जताया। इस दौरान जिला महामंत्री नरेंद्र बंसल, जिला उपाध्यक्ष अमित जिंदल ,जिला कोषाध्यक्ष गौरव सिंघल ,पुष्कर राज जैन, ताराचंद अग्रवाल ,शिव कुमार बंसल, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ,बलराम अग्रवाल, राजकुमार सीकरी, विजय भूषण गर्ग सहित तमाम लोग मौजूद थे।

Hot this week

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img