03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

स्कूटी से निकाला पेट्रोल ,खुद पर फेंका और महिला कांस्टेबल ने लगा ली आग

एफएनएन,रुद्रपुर : अपनी स्कूटी से पेट्रोल निकालकर 31 वी वाहिनी पीएसी की महिला कांस्टेबल ने खुद को आग लगा ली ।वह गंभीर रूप से झुलस गई। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां एसडीएम विशाल मिश्रा ने महिला कांस्टेबल के बयान लिए। पीएसी के सेनानायक ददन पाल ने बताया की महिला कांस्टेबल ने घरेलू कलह के चलते यह कदम उठाया है । उसकी हालत गंभीर होने पर उसे सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।

जहां सर्जन हिमांशु सक्सेना ने बताया कि उसकी हालत बेहद गंभीर है वह लगभग 60 फ़ीसदी जल गई है। मूल रूप से दूनागिरी अल्मोड़ा निवासी एकता चौधरी 31 वाहिनी पीएसी में कांस्टेबल है । 7 वर्ष पूर्व उसके पति गुंजन चौधरी की बीमारी से मौत हो गई थी और एकता को मृतक आश्रित कोटे से नौकरी मिली थी। वह अपने 7 वर्ष के पुत्र कन्हैया के साथ हंस विहार कॉलोनी में रहती है ।बीती शाम उसने खुद पर पेट्रोल उडेल लिया और आग लगा ली। उसकी चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों ने आग बुझाई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। सेनानायक ददन पाल ने कहां कि मामला बेहद गंभीर है और डिप्टी कमांडेंट से मामले की जांच कराई जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img