Tuesday, February 10, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडपंचायत में सुनाया तालिबानी फरमान, दुष्कर्म के आरोपी बुजुर्ग को पेड़ से...

पंचायत में सुनाया तालिबानी फरमान, दुष्कर्म के आरोपी बुजुर्ग को पेड़ से बांधकर पीटा

एफएनएन,रुद्रपुर : दिनेशपुर क्षेत्र में पंचायत में एक तालिबानी फरमान सुना डाला जहां दुष्कर्म के आरोपी बुजुर्ग को पेड़ से बांधकर बुरी तरह पीटा गया। जैसे ही यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और बुजुर्ग को छुड़ाकर उसे खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। वही उसकी पत्नी की तहरीर के आधार पर बुजुर्ग को पीटने वाले आरोपियों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर दिया। जानकारी के मुताबिक गत कुछ दिन पूर्व जय नगर निवासी एक बुजुर्ग व्यक्ति पर गांव के एक आदमी ने यह आरोप लगाया था कि उसने उसकी बहन से दुष्कर्म किया है ।

जिसको लेकर आनन-फानन में पंचायत बुलाई गई और यह तालिबानी फरमान जारी कर दिया कि बुजुर्ग को पेड़ से बांधकर पीटा जाए ।गांव के लोगों ने बुजुर्ग को पेड़ से बांधकर जूते से उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे छुड़ाया और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया वहीं आरोपी की पत्नी कहना है गांव के लोगों ने उसके पति पर झूठा मुकदमा दर्ज कराया है। उसका पति मानसिक रूप से अस्वस्थ है और बरेली में उपचार चल रहा है। महिला की तहरीर पर बुजुर्ग को पीटने वाले आरोपियों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments