03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Haridwar में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज, राजनाथ सिंह देंगे 2027 चुनाव में जीत का मंत्र

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में आज हरिद्वार के प्रेम नगर आश्रम में भाजपा की विस्तृत प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जा रही है। इस बैठक में रक्षा मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह शामिल होंगे। उनके संबोधन से प्रदेश के पार्टी पदाधिकारियों को चुनावी रणनीति और संगठन को मजबूत करने के लिए मार्गदर्शन मिलेगा।

2027 चुनाव को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारी

भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर सत्ता में वापसी करने के लक्ष्य के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को गति दे रही है। पार्टी ने प्रदेश में 65 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव संगठन बीएल संतोष देहरादून पहुंचे थे, जहां उन्होंने प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की थी। इस दौरान उन्होंने संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच पहुंच बढ़ाने पर जोर दिया था।

जन आशीर्वाद यात्रा और संवाद कार्यक्रम पर होगा मंथन

बीएल संतोष ने पार्टी नेताओं को दिसंबर तक प्रदेशभर में जन आशीर्वाद यात्रा और संवाद कार्यक्रम आयोजित करने का लक्ष्य दिया था। इसके तहत भाजपा सरकार की उपलब्धियों को लेकर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में जनता के बीच पहुंचेगी। इन कार्यक्रमों के जरिए सरकार के कामकाज को लोगों तक पहुंचाने और जनता से सीधा संवाद स्थापित करने की योजना है।

बूथ से लेकर जिला स्तर तक बनेगी रणनीति

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के मुताबिक, विस्तृत प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के सभी सदस्य और पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इसके साथ ही बूथ, मंडल और जिला स्तर पर आयोजित किए जाने वाले संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जाएगा।

महेंद्र भट्ट ने बताया कि जन आशीर्वाद यात्रा और सरकार की उपलब्धियों को लेकर पार्टी प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित करेगी। इन सभी विषयों पर बैठक में विस्तार से चर्चा होगी। पार्टी की कोशिश है कि चुनाव से पहले संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जाए और कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव के लिए पूरी तरह सक्रिय किया जाए।

Hot this week

Haridwar में IB के SP पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली गोली

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar उत्तराखंड के हरिद्वार से एक...

Panipat में नकली कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री का भंडाफोड़, 41 हजार बोतलें बरामद

एफएनएन, पानीपत : Panipat बाजार में बिकने वाली नामी...

Ankita Bhandari की मां सोनी देवी को मिली जान से मारने की धमकी, IG ने SSP को दिए जांच के आदेश

एफएनएन, देहरादून : Ankita Bhandari उत्तराखंड के चर्चित अंकिता...

Topics

Haridwar में IB के SP पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली गोली

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar उत्तराखंड के हरिद्वार से एक...

Almora के कसार देवी होमस्टे में दिल्ली के पर्यटक की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव

एफएनएन, अल्मोड़ा : Almora उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल...

Mother की अर्थी को कंधा देकर भावुक हुए CM योगी आदित्यनाथ

एफएनएन, पौड़ी गढ़वाल : Mother उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री...

Dineshpur में दो युवकों पर धारदार हथियारों से हमला

एफएनएन, रुद्रपुर : Dineshpur ऊधम सिंह नगर जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img