03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Diwali Night 250 मीटर गहरी खाई में गिरा 24 वर्षीय युवक, पुलिस और SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, उत्तराखंड : Diwali Night बणसोली गांव में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां 24 वर्षीय युवक अनुज नेगी अचानक अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। खाई में भारी चट्टानें होने के कारण ग्रामीणों के लिए युवक तक पहुंचना काफी मुश्किल हो रहा था।

ग्रामीणों के लिए मुश्किल हुआ रेस्क्यू

जानकारी के मुताबिक, दिवाली की रात अनुज नेगी अचानक खाई में गिर गया। हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और युवक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन खाई की गहराई और वहां मौजूद भारी चट्टानों के कारण ग्रामीण नीचे तक नहीं पहुंच सके। इसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ को घटना की सूचना दी गई।

पुलिस और SDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान

सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने जोखिम उठाते हुए गहरी खाई में उतरकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद जवानों ने अनुज नेगी को खाई से बाहर निकाला। मौके पर ही युवक को प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मोबाइल पर कर रहा था काम, तभी हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि हादसे के समय अनुज नेगी अपने मोबाइल फोन पर कुछ काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह करीब 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। फिलहाल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Hot this week

Cyber Fraud पर STF की नई पहल, 1930 कंट्रोल रूम में तैनात हुआ SBI का नोडल अधिकारी

एफएनएन, देहरादून : Cyber Fraud उत्तराखंड में लगातार बढ़...

Topics

Cyber Fraud पर STF की नई पहल, 1930 कंट्रोल रूम में तैनात हुआ SBI का नोडल अधिकारी

एफएनएन, देहरादून : Cyber Fraud उत्तराखंड में लगातार बढ़...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img