03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Amit Shah ने उत्तराखंड को दी 1,475 करोड़ की सौगात, पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर सम्मान

एफएनएन, देहरादून : Amit Shah केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह उत्तराखंड दौरे पर देहरादून पहुंच गए हैं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद गृह मंत्री परेड ग्राउंड पहुंचे, जहां राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम में उन्होंने शिरकत की। इस दौरान उत्तराखंड पुलिस को प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रपति पुलिस कलर’ सम्मान से सम्मानित करने का कार्यक्रम भी रखा गया।

अमित शाह के दौरे को राज्य के विकास और राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश को 1,475.31 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात दी जानी है। इनमें कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास शामिल है।

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया स्वागत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के देहरादून पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। सीएम धामी ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए उनका देवभूमि उत्तराखंड में अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि राज्य स्थापना के 26 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर अमित शाह के आगमन से प्रदेश को 1,475.31 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात मिलने जा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन परियोजनाओं से उत्तराखंड की विकास यात्रा को नई गति और दिशा मिलेगी।

परेड ग्राउंड में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम में पहुंचे अमित शाह

एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद अमित शाह देहरादून के परेड ग्राउंड पहुंचे। यहां उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मुख्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश की उपलब्धियों, विकास कार्यों और राज्य निर्माण में योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित करने की योजना है।

इस अवसर पर उत्तराखंड पुलिस को ‘राष्ट्रपति पुलिस कलर’ सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान पुलिस बल की उत्कृष्ट सेवाओं, अनुशासन और विशिष्ट कार्यों के लिए दिया जाता है।

1,475 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात

अमित शाह के दौरे के दौरान उत्तराखंड को 1,475.31 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात मिलेगी। गृह मंत्री इन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इन योजनाओं से प्रदेश में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने और विभिन्न क्षेत्रों में सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर रहेगा।

इसके साथ ही परेड ग्राउंड में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया है, जिसमें अमित शाह कार्यकर्ताओं और आम लोगों को संबोधित करेंगे।

इन हस्तियों को किया जाएगा सम्मानित

राज्य स्थापना दिवस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित होने वालों की सूची में राजनीति, चिकित्सा, खेल, शिक्षा, फिल्म, उद्यमिता, पर्यावरण और लोक संस्कृति से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियां शामिल हैं।

इनमें स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी को शासकीय एवं राजनीतिक क्षेत्र, डॉ. जीवन सिंह तितियाल को चिकित्सा, एकता बिष्ट, वंदना कटारिया, अंकिता ध्यानी, कपिल पोखरिया और निकिता चंद को खेल के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया जाना है।

इसके अलावा मनमोहन भारद्वाज को उद्यमिता, अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी को फिल्म जगत, हेमा नेगी करासी और रेशमा शाह को लोक संस्कृति एवं गायन, डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को शिक्षा एवं पत्रकारिता, अनीता थपलियाल शर्मा को सामाजिक क्षेत्र और सुरेश भाई को पर्यावरण के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। कश्मीर सिंह को भी सामाजिक क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाना है।

बीजेपी के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान में भी होंगे शामिल

अमित शाह के दौरे में बीजेपी के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान को भी प्रमुखता दी जा रही है। इसके तहत पदयात्रा और विशाल जनसभा का आयोजन किया गया है। पार्टी इस कार्यक्रम के जरिए अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के साथ राजनीतिक संदेश भी देना चाहती है।

वहीं, अमित शाह के दौरे के दौरान बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक में शामिल होने की भी संभावना जताई जा रही है। इस बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर चर्चा हो सकती है।

बीजेपी ने वीडियो शेयर कर लिखा- हमारा चाणक्य आ रहा है

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उत्तराखंड दौरे को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रदेश बीजेपी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है। इसमें अमित शाह को चाणक्य बताते हुए पार्टी ने लिखा है-

गौरतलब है कि उत्तराखंड 9 नवंबर को अपना स्थापना दिवस मनाएगा। राज्य गठन के 26 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ऐसे में अमित शाह का यह दौरा राज्योत्सव और आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Hot this week

Uttarakhand में ऑनलाइन निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी, STF ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में ऑनलाइन ट्रेडिंग और...

Topics

Uttarakhand को मिलीं 59 नई BS-6 बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी; तीन मंडलों में हुआ आवंटन

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img