03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

अवैध वसूली के मामले में आरोपी दरऊ चौकी इंचार्ज बेलवाल समेत कई पुलिसकर्मी निलंबित

Spread the love

एफएनएन,रुद्रपुर : भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश महामंत्री अशोक रघुवंशी के वाहन चालक से अवैध वसूली करने के मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने दरऊ चौकी इंचार्ज रमेश चंद्र बेलवाल सहित कई पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। एसएसपी की इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। 2 दिन पूर्व ही एसएसपी ने अवैध खनन के आरोप में सुल्तानपुर पट्टी चौकी इंचार्ज समेत पांच पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया था ।

बताते चलें किच्छा निवासी अशोक रघुवंशी ने एसएसपी से शिकायत की थी कि उन्होंने अपने खेत से पापुलर के पेड़ काटे थे और कागजी कार्रवाई पूरी कर ली थी। 16 फरवरी को उनका वाहन चालक पॉपुलर की कटी लकड़ी लेकर जा रहा था तो रास्ते में दरऊ पुलिस चौकी इंचार्ज और पुलिसकर्मियों ने वाहन पकड़ लिया और पैसे की मांग की। एसएसपी ने बताया कि गोपनीय जांच करने पर आरोप सही पाए गए ।जिस पर उन्होंने चौकी इंचार्ज रमेश चंद्र बेलवाल, कांस्टेबल गोरखनाथ ,रविंद्र और मनोज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img