03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Tuni में 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत और दो घायल; SDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान

एफएनएन, विकासनगर : Tuni देहरादून जिले के त्यूणी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। चिल्लाड़ के पास एक फोर्ड फ्रीस्टाइल कार अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त कार में चालक समेत तीन लोग सवार थे। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।

300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार

जानकारी के मुताबिक, UP37P6641 नंबर की फोर्ड फ्रीस्टाइल कार चकराता मोटर मार्ग से नीचे गहरी खाई में गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही त्यूणी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र और करीब 300 मीटर गहरी खाई होने के कारण रेस्क्यू टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। एसडीआरएफ के जवान सावधानीपूर्वक खाई में उतरे और दुर्घटनाग्रस्त वाहन के पास पहुंचे।

हादसे में एक की मौत, दो लोग घायल

रेस्क्यू के दौरान टीम ने कार के पास फंसे दोनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं, हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति का शव भी खाई से बाहर निकाला गया। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी त्यूणी भेजा गया, जबकि शव को आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

एसडीआरएफ पोस्ट त्यूणी के कांस्टेबल नवीन सिंह के अनुसार, टीम को चिल्लाड़ क्षेत्र में वाहन के गहरी खाई में गिरने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर कार करीब 300 मीटर नीचे खाई में मिली, जिसमें तीन लोग सवार थे।

मृतक हापुड़ का, दो घायल अलग-अलग जगहों के निवासी

हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान 39 वर्षीय दुर्गेश चौधरी के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के फतापुर का रहने वाला बताया गया है।

वहीं, घायलों में 27 वर्षीय सुनील मंडल, निवासी महावीर एन्क्लेव, दिल्ली और ऋषभ, निवासी देहरादून शामिल हैं।

पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच

थाना प्रभारी त्यूणी कुलदीप शाह ने बताया कि चिल्लाड़ राजस्व पुलिस क्षेत्र में फोर्ड फ्रीस्टाइल कार सड़क से करीब 300 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई थी। हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Hot this week

Dehradun में अवैध सिम बॉक्स से चल रहे संदिग्ध कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 2 मैनेजर गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राजधानी देहरादून में एसटीएफ और...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img