03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

IIT Roorkee परिसर में मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसा, ई-रिक्शा की टक्कर से प्रोफेसर की पत्नी की मौत

एफएनएन, रुड़की : IIT Roorkee परिसर में सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान हुए सड़क हादसे में प्रोफेसर की पत्नी की मौत हो गई। बायोटेक्नोलॉजी विभाग में प्रोफेसर पार्थ राय की पत्नी रूपा राय सुबह अपने आवास से टहलने के लिए निकली थीं। इसी दौरान कैमेस्ट्री विभाग के बाहर वाली सड़क पर एक ई-रिक्शा ने उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे में रूपा राय के सिर में गंभीर चोट आई। घटना के बाद परिसर में मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।

देहरादून के मैक्स अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

परिजन रूपा राय को बेहतर उपचार के लिए देहरादून के मैक्स अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उनका उपचार चल रहा था, लेकिन गंभीर चोट के चलते उनकी जान नहीं बच सकी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही आईआईटी रुड़की के अधिकारियों, फैकल्टी सदस्यों और छात्र-छात्राओं में शोक की लहर दौड़ गई।

ई-रिक्शा और चालक पुलिस के कब्जे में

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। आईआईटी प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने ई-रिक्शा और उसके चालक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

चालक के नशे में होने की आशंका को लेकर भी जांच की जा रही है। पुलिस दुर्घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।

परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

हादसे के बाद आईआईटी रुड़की परिसर में रहने वाले छात्रों, कर्मचारियों और फैकल्टी की सुरक्षा को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। परिसर में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था होने के बावजूद वाहनों की गति और आवाजाही को नियंत्रित करने की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

लोगों का कहना है कि परिसर में पैदल चलने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए वाहनों की गति पर प्रभावी नियंत्रण और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा उपाय जरूरी हैं।

पहले भी सामने आ चुका है हादसा

बताया जा रहा है कि कुछ वर्ष पहले भी आईआईटी रुड़की परिसर में कार की टक्कर से एक छात्रा के घायल होने की घटना सामने आई थी। ऐसे में ताजा हादसे के बाद परिसर में वाहनों की आवाजाही और पैदल चलने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर फिर से चर्चा तेज हो गई है।

फिलहाल पुलिस ई-रिक्शा चालक से पूछताछ के साथ हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

Hot this week

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Topics

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img