03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Sarita Vihar में भीषण सड़क हादसा, डंपर ने खड़ी गाड़ियों को मारी टक्कर; 3 की मौत, 3 घायल

एफएनएन, नई दिल्ली : Sarita Vihar साउथ ईस्ट दिल्ली के सरिता विहार थाना क्षेत्र में रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल बताए जा रहे हैं। हादसा रोड नंबर-13, मथुरा रोड के पास करीब सुबह 3:20 बजे हुआ।

जानकारी के मुताबिक, नोएडा की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा एक डंपर सड़क किनारे खड़ी क्रेन और ऑटो रिक्शा से जा टकराया। ऑटो में सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत सीसीटीवी कैमरे लगाने वाले कर्मचारी मौजूद थे। इसी दौरान डंपर की टक्कर से यह हादसा हो गया।

हादसे में तीन लोगों की मौत

हादसे में 23 वर्षीय उमेश, 35 वर्षीय प्रवीण और 34 वर्षीय सूरज की मौत हुई है। उमेश और प्रवीण संगम विहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जबकि सूरज एक कंपनी में एचआर मैनेजर के तौर पर काम करते थे।

दुर्घटना में तीन अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मृतक सूरज से जुड़ी अन्य जानकारी कंपनी से जुटा रही है, ताकि उनके परिजनों को घटना की पूरी जानकारी दी जा सके।

डंपर चालक मौके से फरार

हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ घटनास्थल की जांच शुरू की। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।

पुलिस ने शुरू की चालक की तलाश

साउथ ईस्ट दिल्ली के डीसीपी विनीत कुमार के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है। पुलिस फरार डंपर चालक की पहचान करने और उसे पकड़ने के प्रयास में जुटी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और डंपर की रफ्तार कितनी थी, इसकी भी जांच की जा रही है।

Hot this week

Kedarnath Sanctum के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मंदिर समिति सख्त; दोषियों पर होगी कार्रवाई

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Kedarnath Sanctum केदारनाथ धाम के गर्भगृह...

806 Gram Heroin के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कीमत 1 करोड़ से ज्यादा

एफएनएन, अंबाला : 806 Gram Heroin सीआईए-2 अंबाला पुलिस...

Mohabbewala में सीमेंट लदा 16 टायरा ट्रक पलटा, दो लोगों की मौत, दो घायल

एफएनएन, देहरादून : Mohabbewala देहरादून के मोहब्बेवाला क्षेत्र में...

Topics

806 Gram Heroin के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कीमत 1 करोड़ से ज्यादा

एफएनएन, अंबाला : 806 Gram Heroin सीआईए-2 अंबाला पुलिस...

Mohabbewala में सीमेंट लदा 16 टायरा ट्रक पलटा, दो लोगों की मौत, दो घायल

एफएनएन, देहरादून : Mohabbewala देहरादून के मोहब्बेवाला क्षेत्र में...

Lansdowne पहुंचे NSA अजीत डोभाल और CDS जनरल एनएस सुब्रमणि, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

एफएनएन, कोटद्वार : Lansdowne राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img