03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Doiwala में हाथी का आतंक : खेत के पास ग्रामीण को पटककर मार डाला, ग्रामीणों में आक्रोश

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : Doiwala की कांसरो वन रेंज क्षेत्र के झबरावाला गांव में हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई। घटना शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान 55 वर्षीय जमील पुत्र असगर अली के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है, वहीं ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति नाराजगी भी देखने को मिल रही है।

स्कूटी से घर लौट रहे थे जमील

जानकारी के मुताबिक, जमील अपने साथी नफीस के साथ स्कूटी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के खेतों के पास हाथीकुंड क्षेत्र में अचानक एक हाथी उनके सामने आ गया। हाथी को देखकर दोनों घबरा गए और वहां से भागने लगे। इसी दौरान हाथी ने जमील को अपनी चपेट में ले लिया।

हाथी ने जमील को उठाकर जमीन पर पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्कूटी चला रहे नफीस ने शोर मचाकर आसपास के ग्रामीणों को मदद के लिए बुलाया। ग्रामीणों की मदद से जमील को तत्काल हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम

घटना की जानकारी मिलते ही कांसरो वन रेंज के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। वहीं, मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

आबादी में बढ़ रही हाथियों की आवाजाही

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में हाथियों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। हाथी सुरक्षा दीवार को कूदकर या तोड़कर खेतों और आबादी वाले इलाकों में पहुंच रहे हैं। इसके चलते ग्रामीणों के बीच हर समय जान-माल के नुकसान का खतरा बना रहता है।

ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों की आबादी क्षेत्र में आवाजाही रोकने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो भविष्य में भी गंभीर घटनाएं हो सकती हैं।

ग्राम प्रधान ने मुआवजे और स्थायी समाधान की मांग की

ग्राम प्रधान परमिंदर सिंह के अनुसार, जमील खेती-किसानी के साथ मजदूरी का काम भी करते थे और अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उन्होंने घटना को बेहद दुखद बताते हुए वन विभाग से मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

ग्राम प्रधान ने कहा कि क्षेत्र में हाथियों की समस्या का स्थायी समाधान जरूरी है। साथ ही आबादी क्षेत्र में हाथियों की आवाजाही रोकने के लिए वन विभाग को तत्काल प्रभावी कदम उठाने चाहिए। जमील की मौत के बाद गांव में शोक के साथ ग्रामीणों में रोष भी बना हुआ है।

Hot this week

Dhami Cabinet के 10 बड़े फैसले: इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 283 पद आरक्षित

एफएनएन, देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता...

Dhami Cabinet की बैठक आज, मानसून सत्र की तारीख से लेकर डॉक्टरों के बॉन्ड तक अहम फैसलों की उम्मीद

एफएनएन, देहरादून : Dhami Cabinet मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

Badrinath Dham के तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो बुजुर्ग महिला यात्रियों की मौत

एफएनएन, चमोली : बदरीनाथ धाम में शुक्रवार सुबह तप्त...

Topics

हल्द्वानी में तिलक पोंछने पर विवाद, दुष्यंत गौतम पर कांग्रेस का हमला

एफएनएन, देहरादून : हल्द्वानी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन...

Government Portal का Access रेवोक करने पर निजी कंपनी के CEO पर मुकदमा

एफएनएन, देहरादून : Government Portal देहरादून के रायपुर थाना...

interceptor वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो संविदा कर्मचारी घायल

एफएनएन, चमोली / नारायणबगड़ : interceptor चमोली जिले में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img