03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

CM Dhami सख्त : हेल्पलाइन-1905 की शिकायतों में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, अधिकारियों को दिए निर्देश

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : CM Dhami ने गुरुवार को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि हेल्पलाइन पर दर्ज होने वाली प्रत्येक जन शिकायत का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि यह हेल्पलाइन प्रदेशवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान का महत्वपूर्ण माध्यम है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से पेयजल विभाग और जल जीवन मिशन से जुड़ी बड़ी संख्या में लंबित शिकायतों पर नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक सप्ताह के भीतर सभी लंबित मामलों का प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि तय समय में शिकायतों का निस्तारण नहीं होने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि जिन अधिकारियों की सीएम हेल्पलाइन पर शिकायतों के निस्तारण की प्रगति शून्य प्रतिशत है, उन्हें संबंधित विभागाध्यक्ष तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी करें। यदि उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाया जाता है तो नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा कि जिन शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर समाधान संभव नहीं हो पा रहा है, उनकी नियमित समीक्षा विभागाध्यक्ष और जिलाधिकारी स्तर पर की जाए। इसके अलावा स्पेशल क्लोज, डिमांड, सजेशन तथा अन्य श्रेणियों में दर्ज शिकायतों की भी गंभीरता से जांच की जाए, ताकि किसी भी वास्तविक शिकायत की अनदेखी न हो।

मुख्यमंत्री ने प्रत्येक सोमवार को जनपद स्तर पर जिलाधिकारियों, मंडल स्तर पर दोनों मंडलायुक्तों और शासन स्तर पर सभी सचिवों को समाधान दिवस आयोजित कर आमजन की समस्याओं की नियमित सुनवाई और निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाधान दिवस को प्रभावी जनसेवा का मंच बनाया जाए और इसकी नियमित मॉनिटरिंग भी की जाए।

Hot this week

Badrinath चढ़ावा चोरी केस : एसआईटी ने देहरादून में मुख्य आरोपी के सरकारी आवास की ली तलाशी

एफएनएन, देहरादून/बदरीनाथ : Badrinath धाम मंदिर के चर्चित चढ़ावा...

Dehradun में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का फूंका पुतला

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस ने...

Topics

Government Land पर अतिक्रमण के आरोपों में देव होम्स के मालिक को नोटिस

एफएनएन, रुद्रपुर : Government Land रुद्रपुर के ग्राम खानपुर...

Ramnagar में हाई टेंशन तार टूटने से बड़ा हादसा, करंट लगने से मां-बेटा झुलसे

एफएनएन, रामनगर (नैनीताल) : Ramnagar उत्तराखंड के नैनीताल जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img