03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

देहरादून के चकराता क्षेत्र में कार हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम

एफएनएन, देहरादून : चकराता तहसील क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की जान चली गई। दुनुवां गांव से सहिया की ओर जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर ऊपरी सड़क से नीचे वाली सड़क पर पलट गई। हादसे के समय कार में चालक अकेला सवार था।

जानकारी के अनुसार, जगमोहन (24 वर्ष) पुत्र नानूराम, निवासी दुनुवां गांव, सुबह करीब 7 बजे अपनी अल्टो कार (UK11A-6727) से सहिया की ओर जा रहा था। गांव से कुछ दूरी पर पहुंचते ही वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे पलट गया।

घटना की सूचना मिलते ही विजय सिंह तोमर, प्रेम सिंह तोमर, रितेश, धरमू, सुखिया, संजय, रमेश सहित कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सभी ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और गंभीर रूप से घायल जगमोहन को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सहिया पहुंचाया।

अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉ. सरिता धारिया ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद दुनुवां गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है।

नायब तहसीलदार राजेंद्र लाल ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई। मृतक का पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय विकासनगर भेज दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Hot this week

Government Land UIIDB को मुफ्त देने पर यशपाल आर्य का सरकार पर हमला

एफएनएन, देहरादून : Government Land देहरादून में प्रदेश की...

देवी-देवताओं का रूप धारण कर नृत्य करने पर सख्त कार्रवाई की तैयारी, अखाड़ा परिषद ने दी चेतावनी

एफएनएन, हरिद्वार : देवी-देवताओं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने...

Topics

Government Land UIIDB को मुफ्त देने पर यशपाल आर्य का सरकार पर हमला

एफएनएन, देहरादून : Government Land देहरादून में प्रदेश की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img