एफएनएन, रुद्रपुर : Udham Singh Nagar में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अजय गणपति ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत एक निरीक्षक और 17 उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी सूची के अनुसार निरीक्षक मोहन चन्द्र पाण्डेय को पुलिस अधीक्षक कार्यालय से स्थानांतरित कर आईटीआई थाना का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं कई उपनिरीक्षकों को विभिन्न थानों, चौकियों और एसओजी इकाइयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
स्थानांतरण के तहत विक्रम सिंह पंवार को चौकी पेंगा, फक्कन कुमार को थाना दिनेशपुर, वैभव कौशिक को चौकी एसरा और रवीन्द्र सिंह को एसओजी रुद्रपुर में नई जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा उमेश कुमार, मनोज पाण्डेय, विमल लटवाल, गोविन्द मेहता, शिवांशु चौधरी, देवेन्द्र सिंह, मदन सिंह बिष्ट, धीरज वर्मा, जसबिन्दर सिंह, सुरेन्द्र रिंगवाल, अनवर अहमद और बसन्त बल्लभ भट्ट को भी अलग-अलग थानों और चौकियों में तैनात किया गया है।
वहीं प्रदीप मिश्रा को थाना पुलभट्टा से स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक कार्यालय भेजा गया है। पुलिस विभाग का मानना है कि इस व्यापक फेरबदल से जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने, पुलिसिंग की कार्यकुशलता बढ़ाने और बेहतर प्रशासनिक समन्वय स्थापित करने में मदद मिलेगी।
एसएसपी अजय गणपति ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे बिना देरी किए अपने नए कार्यस्थल पर कार्यभार ग्रहण करें और सौंपी गई जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन सुनिश्चित करें।






