03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Nainital-कालाढूंगी मार्ग पर बड़ा हादसा, टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरा, 2 महिलाओं की मौत

एफएनएन, नैनीताल : Nainital जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। नैनीताल-कालाढूंगी मोटर मार्ग पर मेरठ के पर्यटकों से भरी एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय वाहन में कुल 28 पर्यटक सवार थे, जो नैनीताल घूमकर वापस लौट रहे थे।

हादसे में 2 महिलाओं की मौत, कई घायल

जानकारी के अनुसार, कालाढूंगी क्षेत्र के पास अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और चालक कुछ समझ पाता, उससे पहले ही टेंपो ट्रैवलर खाई में जा गिरी। इस भीषण दुर्घटना में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्चों समेत कई अन्य यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।

पुलिस ने शुरू की जांच

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और राहत दल तुरंत मौके पर पहुंचे। घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

Hot this week

Uttarakhand में राज्यसभा की एक सीट पर चुनाव, BJP में नए चेहरे को लेकर मंथन तेज

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में राज्यसभा की एक सीट...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img