Saturday, March 28, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडखेत से घर लौटा युवक अचेत अस्पताल में मौत

खेत से घर लौटा युवक अचेत अस्पताल में मौत

एफएनएन, रुद्रपुर :  घर से एक युवक काम करने के लिए आज प्रातः अपने खेत पर निकला था। लेकिन जब वह खेत से वापस घर लौटा तो अचेत अवस्था में पाया गया । जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया । उसे आनन-फानन में नगर के अस्पताल में ले जाया गया जहां उसकी हालत चिंताजनक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया । जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक राजपुरा नंबर दो गदरपुर निवासी 27 वर्षीय अवधेश सिंह आज प्रातः अपने खेत पर काम के लिए गया था । लेकिन जब थोड़ी देर बाद वह वापस अपने घर लौटा तो वह अचेत अवस्था में पाया गया। उसके परिजन उसे नगर के अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन उसकी हालत बेहद गंभीर थी। जिस पर उसके परिजन उसे रुद्रपुर के जिला अस्पताल लेकर आए।

जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है ।माना जा रहा है कि युवक ने विषैले पदार्थ का सेवन किया है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments