03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

रुद्रपुर की सियासी पिच से आउट बेहड़ किच्छा से आजमाएंगे किस्मत

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google
  • किच्छा में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच की घोषणा

एफएनएन, रुद्रपुर : आशंकाएं सही साबित हुईं। दो बार रुद्रपुर की सियासी पिच पर आउट हुए पूर्व मंत्री तिलक राज बेहड़ अब किच्छा विधानसभा से अपनी किस्मत आजमाएंगे। हालांकि कयास तो पहले ही लगाए जा रहे थे, लेकिन गुरुवार को किच्छा में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने इसकी घोषणा भी कर दी। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी उन पर विश्वास करती है तो वह 2022 का विधानसभा चुनाव किच्छा से लड़ेंगे, हालांकि बेहड़ की प्राथमिकता में गदरपुर विधानसभा भी थी। वजह, यहां उनके भाई कॉपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष सुभाष बेहड़ ने उनके लिए पहले ही माहौल बना रखा है। गदरपुर विधानसभा से मौजूदा विधायक कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे का खासा विरोध देखा जा रहा है, इसलिए यह सीट भी बेहड़ के लिए महफूज थी, लेकिन सूत्रों की माने तो अरविंद पांडे से नज़दीकियां होने के कारण भी बेहड़ ने अपना फैसला बदला। किच्छा को बेहड़ ने महफूज सीट इसलिए माना क्योंकि इस विधानसभा सीट से वह कई बार चुनाव जीते हैं और कैबिनेट मंत्री बने हैं। यहां मुस्लिम मतदाताओं की संख्या खासी है जो उनके लिए सुलभ रास्ता तय करेगी। अब देखना यह है कि पार्टी उन पर इतना विश्वास करती है।

किच्छा विधानसभा सीट से क्योंकि पूर्व दर्जा मंत्री और एंबुलेंस 108 कहे जाने वाले हरीश पनेरु समेत कई नेताओं की दावेदारी है, इसके साथ ही यहां से पुनः पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत या उनके बेटे आनंद रावत के लड़ने की सुगबुगाहट है तो ऐसे में राह आसान नहीं। देखना यह होगा कि बेहड़ को इस सीट से मौका मिल पाता है या नहीं। खैर बेहड़ ने अपना जन्मदिन भी इस बार रुद्रपुर में न मनाकर किच्छा में मनाने की बात कही है। बेहड़ के रुद्रपुर छोड़ने से यहां से पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा और पूर्व मंडी अध्यक्ष अरुण कुमार पांडे की दावेदारी तेज हो चली है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Haldwani Firing : घर के बाहर गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani Firing नैनीताल जिले के हल्द्वानी...

Mahila Arakshan बिल पर सियासी संग्राम : गणेश गोदियाल का धामी सरकार पर तीखा हमला

एफएनएन, देहरादून : Mahila Arakshan बिल को लेकर देशभर में...

संत मंगलपुरी की मुस्कान बी हाईस्कूल में 91.16% अंक लेकर बनीं मीरगंज टॉपर

उप प्रबंधक बाबा अरविन्द गिरी, प्रधानाचार्य सोनू गुप्ता ने...

Topics

Haldwani Firing : घर के बाहर गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani Firing नैनीताल जिले के हल्द्वानी...

संत मंगलपुरी की मुस्कान बी हाईस्कूल में 91.16% अंक लेकर बनीं मीरगंज टॉपर

उप प्रबंधक बाबा अरविन्द गिरी, प्रधानाचार्य सोनू गुप्ता ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img