Tuesday, March 10, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडउत्तराखंड एसटीएफ ने तीन लोगों को सेना के फर्जी कार्ड मामले में...

उत्तराखंड एसटीएफ ने तीन लोगों को सेना के फर्जी कार्ड मामले में किया गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) उत्तराखंड ने बुधवार देर रात तीन व्यक्तियों को आर्मी के फर्ज़ी कार्ड मामले में गिरफ्तार किया है। राजधानी देहरादून में आर्मी के फर्जी कार्ड बनाने का यह नया मामला है। मामले में बड़ा खुलासा होने की उम्मीद है। बुधवार देर रात चली कार्रवाई में तीन व्यक्ति व्यक्तियों को गिरफ्तार गिरफ्तार किया गया है।
एसटीएफ एससपी अजय सिंह ने बताया कि सूत्रों द्वारा गोपनीय सूचना मिली थी कि एक्स आर्मी पर्सनल के फर्ज़ी कार्ड लेकर देहरादून में रैकेट चल रहा है।

जिसके द्वारा 100 से ज्यादा लोग विदेश खासकर अफगानिस्तान आदि जगहों पर नौकरी के लिए गए हैं। स्पेशल टास्क फोर्स ने सैकड़ों फ़र्ज़ी कार्ड और सैन्य अधिकारियों की फ़र्ज़ी मोहरे बरामद की हैं। आर्मी इंटेलिजेंस के साथ पूछताछ की जा रही है।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments