Friday, March 13, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडमंत्री जी ! अफसर बेलगाम, दर्ज हो रहे हैं मुकदमे

मंत्री जी ! अफसर बेलगाम, दर्ज हो रहे हैं मुकदमे

  • प्रभारी मंत्री के सामने कार्यकर्ताओं ने रोया दुखड़ा
  • बैठक में किच्छा विधायक राजेश शुक्ला की गैर मौजूदगी रही चर्चा का विषय

एफएनएन, रुद्रपुर : मंत्री जी !अफसर बेलगाम हैं, सुनवाई हो नहीं रही, गैर वाजिब तरीके से मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं, ऐसे में अपनी सरकार होने का मतलब ही क्या है ? कुछ इस तरह के सवाल जिले के प्रभारी एवं प्रदेश के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के सामने कार्यकर्ताओं ने उठाए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पिछले 4 साल के सरकार के कार्यकाल में पूरी तरह अफसरशाही हावी रही है।कार्यकर्ताओं की सुनवाई नहीं हुई, ऐसे में वे कैसे जनता के बीच किस हैसियत से जाएंगे। उन्होंने हाल ही में दर्ज हुए मुकदमे का मामला भी मंत्री के सामने रखा और कहा इस तरह तानाशाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही सीपीयू द्वारा अनावश्यक लोगों को परेशान किए जाने और लाइलाज बन चुके जाम की समस्या को भी उठाया गया। मंत्री ने कहा कि वह इस संबंध में वह अधिकारियों से बात करेंगे और जल्द ही कोई न कोई हल निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी में कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान है। इस मौके पर  पार्टी के  किच्छा से विधायक राजेश शुक्लाा की गैर मौजूदगी चर्चा का विषय रही, हालांकि उनकी गाड़ी कार्यक्रम स्थल के पास खड़ी देखी गई। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजू भंडारी भी मौजूद रहे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments