Monday, March 30, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराष्ट्रीय7.9 करोड़ के नकली नोट गाड़ी में भरकर ले जा रहे थे...

7.9 करोड़ के नकली नोट गाड़ी में भरकर ले जा रहे थे तीन लोग, पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा

एफएनएन, रायपुर : मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया| ये सभी जांजगीर चांपा के रहने वाले बताए जा रहे हैं| ओडिशा पुलिस को चेकिंग के दौरान एक बड़ी कामयाबी मिली है| पुलिस ने एक गाड़ी में रखे बैगों में करीब 7 करोड़ 90 लाख रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं| ये नोट जगदलपुर-रायपुर से विशाखापत्तनम ले जाये जा रहे थे, तभी बस्तर से लगे ओडिशा के कोरापुट में पुलिस ने इन्हें जब्त कर लिया| फॉर्ड कार में तीन आरोपियों द्वारा बड़ी मात्रा में नकली नोट चार बैग में भरकर ले जाए जा रहे थे| मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया| ये सभी जांजगीर चांपा के रहने वाले बताए जा रहे हैं| यह कार्रवाई सुनकी पोस्ट पर चेकिंग के दौरान की गई है| यह जानकारी कोरापुट एसपी ने दी है|

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments