Thursday, February 12, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडकांग्रेस से निकाले गए 60 नेताओं की 20 अक्‍टूबर तक होगी वापसी

कांग्रेस से निकाले गए 60 नेताओं की 20 अक्‍टूबर तक होगी वापसी

एफएनएन, देहरादून : निष्कासित कांग्रेसी घर वापसी कर विधानसभा चुनाव में पार्टी की नैया पार लगाएंगे। प्रदेश में 2022 की चुनावी जंग में पूरी ताकत झोंक रही कांग्रेस का रुख नरम पड़ा है। 20 अक्टूबर तक गढ़वाल व कुमाऊं मंडल में पार्टी से निकाले गए गए करीब 60 नेताओं की वापसी होगी। वहीं 18 अक्टूबर को हल्द्वानी में विजय शंखनाद रैली में अन्य दलों से बड़ी संख्या में व्यक्ति कांग्रेस का रुख करेंगे।

निष्कासित कांग्रेसियों की वापसी पर विचार करने को गठित हरीश कुमार सिंह समिति अपनी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को सौंप चुकी है। समिति ने 2022 के चुनाव को देखते हुए सभी निष्कासितों की वापसी की संस्तुति की है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इस संस्तुति को सकारात्मक तरीके से लिया है। 20 अक्टूबर तक इन सभी की घर वापसी के आदेश प्रदेश अध्यक्ष जारी करेंगे।

18 अक्टूबर को पूर्व मुख्यमंत्री नारायणदत्त तिवारी के जन्म दिवस के अवसर पर कांग्रेस हल्द्वानी में विजय शंखनाद रैली निकालेगी। भाजपा छोड़ कांग्रेस में वापसी करने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य रैली के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन करने जा रहे हैं। रैली में पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति अध्यक्ष हरीश रावत, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह समेत सभी कार्यकारी अध्यक्ष भी शिरकत करेंगे।

भूतपूर्व सैनिक सम्मेलन 19 को

प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि 19 अक्टूबर को भूतपूर्व सैनिक सम्मेलन राजीव भवन में होगा। सम्मेलन के माध्यम से करीब एक हजार पूर्व सैनिकों को पार्टी से जोड़ा जाएगा। पार्टी इस कार्यक्रम को वृहद स्तर पर करने की तैयारी में है। कई पूर्व सैनिक व नौकरशाह इस सम्मेलन में शिरकत कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments