03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

5 महीने की बच्ची ट्रेन में छूट गई, जीआरपी ने ट्रेन को बरेली जंक्शन पर रुकवाकर मां के सुपुर्द कर किया

Spread the love

एफएनएन, बरेली: गोरखपुर से बरेली आ रही एक महिला बरेली जंक्शन की जगह गलती से कैंट स्टेशन पर उतर गई और उसकी पांच महीने की बच्ची ट्रेन में छूट गई। बरेली जंक्शन जीआरपी ने सूचना पर ट्रेन को बरेली जंक्शन पर रुकवाकर बच्ची को उतारा और बाद में मां के सुपुर्द कर दिया।

कुशीनगर के थाना बिशनपुरा के गांव शाहपुर खलापट्टी निवासी सबीना खातून अपनी पांच महीने की बच्ची खतीजा के साथ 15211 जननायक एक्सप्रेस से गोरखपुर से बरेली जंक्शन आ रही थी। ट्रेन जब बरेली कैंट स्टेशन पर पहुंची तो सबीना बरेली जंक्शन समझकर ट्रेन से उतर गई और बच्ची ट्रेन में ही छूट गई।

उसने बच्ची को उतारने का प्रयास किया लेकिन तब तक ट्रेन चल दी। जब जीआरपी को बच्ची के ट्रेन में छूटने की सूचना मिली तो बरेली जंक्शन पर ट्रेन को रोककर बच्ची को उतारा। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक परवेज अली खान ने बताया कि बच्ची को पाने के बाद उसके परिजन खुशी-खुशी धन्यवाद बोलते हुए रवाना हो गए।

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img