Wednesday, March 11, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंड5 लाख तक की आरसी रोकने और अपीलीय अधिकारी के रुद्रपुर में...

5 लाख तक की आरसी रोकने और अपीलीय अधिकारी के रुद्रपुर में बैठने का दिया आश्वासन

एफएनएन,रुद्रपुर : देवभूमि व्यापार मंडल का एक शिष्टमंडल कुछ दिन पूर्व जिलाधिकारी से भेंट कर रुद्रपुर में व्यापार कर विभाग के अपीलीय अधिकारी की नियुक्त करने एवं व्यपारियो की कटी हुई आर सी को रोकने की मांग की थी।जिसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने एडीएम उत्तम सिंह चौहान को इस कार्य हेतु नियुक्त किया था।जिस पर आज एडीएम चोहान ने देवभूमि व्यापार मंडल के पाधिकारियो ओर सेल टेक्स के आसिटेंट कमिश्नर अनिल कुमार सिन्हा के साथ एक सयुंक्त बैठक की। जिस पर देवभूमि व्यापार मंडल के पदाधिकारियो ने अवगत कराया कि रुद्रपुर तहसील में लगभग 1700 व्यापारियों को आर सी काट कर नोटिस जारी कर दिए गये है।ओर कुछ व्यापारियों की आरसी काट के दुकानों को सील किया जा रहा है ।जिससे व्यापारियों के अंदर एक भय का वातावरण बन चुका है।उन्होंने कहा कि जो आरसिया कटी है उन पर तत्काल रोक लगनी चाहिए और विभाग द्वारा कैंप लगाकर सभी व्यापारियों की समस्या का तुरंत समाधान करना चाहिए। जिस पर अपर जिलाधिकारी ओर सेल टेक्स के आसिटेंट कमिश्नर अनिल कुमार सिन्हा ने लगभग 5 लाख तक की आरसी को अप्रैल तक रोकने और अपीलीय अधिकारी को पुनः रुद्रपुर में बैठाने का आश्वासन भी दिया। इस दौरान देवभूमि व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री नरेंद्र अरोड़ा ,देवभूमि व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष वेद ठुकराल, देवभूमि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह ,महानगर अध्यक्ष विकास शर्मा एवं महामंत्री गौरव आहूजा उपस्थित थे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments