03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

राहुल गांधी चीन की सेना का मनोबल बढ़ा रहे-मुख्यमंत्री धामी

Spread the love

एफएनएन, देहरादून :मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आरोप लगाया कि राजीव गांधी फाउंडेशन के लिए चीन की सरकार से बहुत बड़ी आर्थिक मदद मिली है। यही कारण है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी चीन की सेना का मनोबल बढ़ा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी के उस बयान पर यह प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है, लेकिन भारत सरकार स्थिति की गंभीरता को समझे बिना गहरी नींद में है। चीन की तैयारी केवल घुसपैठ के लिए नहीं थी, बल्कि पूर्ण पैमाने पर युद्ध के लिए थी। राहुल के इस बयान की सियासी हलकों में चौतरफा आलोचना हो रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राहुल गांधी से और कोई अच्छी अपेक्षा नहीं की जा सकती है कि वह सेना का मनोबल बढ़ाएंगे। वह सेना का मनोबल तोड़ने का काम करते हैं। पिछले दिनों चीनी सेना से भारतीय सेना संघर्ष कर रही थी।

उन्होंने कहा कि तब भी उन्होंने चीन के अधिकारियों से मुलाकात की। इसके पीछे यह फैक्ट है कि उनके पिता राजीव गांधी के नाम से जो फाउंडेशन है, उसे चीन की सरकार की तरफ से बहुत बड़ी आर्थिक मदद मिली है। शायद यही कारण है कि राहुल चीन की सेना का मनोबल बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Hot this week

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Topics

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img