03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

किरायेदार के मकान खाली करने के बाद मकान मालिक कमरे में गया तो पैरों तले जमीन खिसक गई, अनाज की टंकी में मिला शव

Spread the love

एफएनएन,रुड़की: भगवानपुर के चांद कालोनी में किरायेदार के मकान खाली करने के बाद मकान मालिक कमरे में गया तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। वहां उसने अनाज की टंकी खोली तो एक शव बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली और शव की शिनाख्त कराई। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

  • अनाज की टंकी में मिला शव

उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। वहां उसने अनाज की टंकी खोली तो एक शव बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली और शव की शिनाख्त कराई। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक के सिर पर किसी धारदार हथियार के निशान था। शव करीब चार दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, भगवानपुर कस्बे में थाने के पास चांद कालोनी है। इसी कालोनी में सिकंदर का तीन मंजिल मकान है। दो दिन पहले ही किरायेदार कमरा खाली करके गए थे। शुक्रवार की रात सिकंदर कमरे में गया तो एक अनाज की टंकी रखी देखी।

उसने टंकी खोलकर देखी तो उसके होश उड़ गए। टंकी में एक युवक का शव था। उसने सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसएसपी अजय सिंह और  एसपी देहात एसके सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया।

 

  • पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग 

    पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद मृतक के शिनाख्त नितिन भंडारी (30) निवासी चोरी खाल, पाबो, पौड़ी गढ़वाल के रूप में की। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, युवक के शरीर पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं, जिससे युवक कि हत्या की आशंका जताई जा रही है। एसपी देहात ने बताया कि किरायेदारों की तलाश में पुलिस की टीम दबिश दे रही है। पुलिस को इस मामले में अहम सुराग हाथ लगे हैं।

Hot this week

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Topics

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img