03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए हादसे में हुए 3 लोग गंभीर घायल, समाजसेवी सुशील गाबा, कोली, गगनदीप सिंह एवं दीपक गुंबर ने पहुंचाया घायलों को अस्पताल

एफएनएन, रुद्रपुर : रुद्रपुर किच्छा मेन हाईवे पर आज दोपहर एक गंभीर हादसा हो गया। राधा स्वामी सत्संग घर के गेट नंबर 7 गति से जा रही स्विफ्ट कार ने एक मोटरसाइकिल में जबरदस्त टक्कर मार दी जिसमें की मोटरसाइकिल में बैठे भाई-बहन एवं एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया घायलों को रुद्रपुर के भाजपा नेता एवं समाजसेवी सुशील गाबा, सुरेश कोली, गगनदीप सिंह एवम दीपक गुंबर ने अविलंब चीमा अस्पताल पहुंचा कर भर्ती करवाया, जहां समाचार लिखे जाने तक चिकित्सक घायलों का उपचार में जीजान से जुटे हैं।

आज दोपहर बिलासपुर निवासी सचिन अरोरा उम्र 40 वर्ष अपनी बहन सीमा खुराना पत्नी बंटी खुराना एवं भांजे सहज खुराना को उनके घर ग्राम महाराजपुर में छोड़ने जा रहे थे तभी अचानक राधा स्वामी सत्संग घर के सामने अज्ञात कार सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए तीनों घायलों के सर से खून बह रहा था। किच्छा की तरफ से आ रहे समाजसेवी सुशील गाबा ने तुरंत अपने वाहन को रोककर घायलों सर से निकल रहे खून को रोकने के लिए उन्हें वस्त्रो से बांधा।

सत्संग घर के सेवादार दीपक गुंबर तथा रुद्रपुर की तरफ से आ रहे समाजसेवी सुरेश कोली एवं गगनदीप सिंह भी उन्हें देख कर रुक गए सभी लोग मिलकर उन्हें निकटवर्ती ही चीमा हॉस्पिटल में ले गए जहां पर चिकित्सकों की टीम तत्काल गंभीर हालत में जख्मी तीनों घायलों का उपचार में जुटी हुई है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img