एफएनएन, प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर सगरा सुंदरपुर बाजार में बृहस्पतिवार को मां-बेटे समेत तीन लोग संदिग्ध परिस्थिति में मृत पाए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय ने बताया कि अंकित पटवा (26) मूल रूप से रायबरेली का रहने वाला था और यहां सगरा सुंदरपुर बाजार में अपनी नानी यशोदा के साथ रहता था।







