Tuesday, February 10, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंड1.5 लाख की स्मैक के साथ पति-पत्नी समेत 3 गिरफ्तार

1.5 लाख की स्मैक के साथ पति-पत्नी समेत 3 गिरफ्तार

एफएनएन, रुद्रपुर/नानकमत्ता : ऊधमसिंहनगर पुलिस नशे के सौदागरों पर लगातार शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी में थाना नानकमत्ता पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई को अंजाम देते हुए पहाड़ के युवाओं में नशे का जहर घोलने वाले एक गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों में एक पति-पत्नी की जोड़ी सहित कुल दो महिलाएं शामिल हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंह नगर मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में थाना नानकमत्ता पुलिस की टीमें नशे की रोकथाम और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार पैदल गश्त और पेट्रोलिंग कर रही थीं। इसी क्रम में, नानकमत्ता पुलिस टीम ने ग्राम बिसोटा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक घर के सामने दो महिलाओं और एक पुरुष को संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाया।

पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर तीनों को धर दबोचा। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से कुल 25 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। साथ ही, आरोपियों के पास से 5000 रुपए नकद भी बरामद किए गए।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान बंटी सिंह पुत्र स्व. सुच्चा सिंह, निवासी ग्राम बिसोटा, उसकी पत्नी अमनजीत कौर और इसी गांव की रंजीत कौर पत्नी बलविंदर सिंह के रूप में हुई है। बंटी सिंह के कब्जे से 6.81 ग्राम स्मैक, अमनजीत कौर के पास से 7.76 ग्राम स्मैक और रंजीत कौर के पास से 8.80 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इस गिरफ्तारी में दो महिलाओं का शामिल होना इस बात का संकेत है कि नशे के तस्कर अब महिलाओं को भी अपने अवैध धंधे में शामिल कर रहे हैं।

पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने ग्राम बिसोटा, गिद्धौर और आसपास के थाना क्षेत्रों में सक्रिय अन्य कई नशा तस्करों के नाम भी उजागर किए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वे पहले ग्राम गिद्धौर में रहते थे। उन्होंने वहां नशा बेचने वालों के नाम भी बताए हैं।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बताए गए सभी फरार नशा तस्करों के विरुद्ध शीघ्र ही कड़ी और सख्त कार्रवाई की जाएगी, इसके साथ ही, पुलिस अभियुक्तों द्वारा नशा बेचकर कमाई गई अवैध संपत्ति की भी गहनता से जांच कर रही है, ताकि उनकी संपत्ति को जब्त कर नशे के कारोबार की कमर तोड़ी जा सके। नानकमत्ता थाने में इन अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कहा कि ऊधमसिंहनगर पुलिस नशे के खिलाफ अपनी मुहिम जारी रखेगी और जिले को नशामुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments