Tuesday, February 24, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशडॉ. महेश मधुकर और उपमेंद्र सक्सेना समेत देश के 25 सरस्वती पुत्रों...

डॉ. महेश मधुकर और उपमेंद्र सक्सेना समेत देश के 25 सरस्वती पुत्रों को हरिद्वार में मिला शब्दगंगा साहित्य सम्मान

कार्यक्रम संयोजक ब्रजेंद्र हर्ष के काव्य संग्रहों ‘गीतगंधा’ और ‘प्रवाह माधुरी’ का लोकार्पण भी किया गया

एफएनएन ब्यूरो, हरिद्वार/बरेली। ऑल इंडिया जर्नलिस्ट एसोसिशन एवं शब्दगंगा मंच के संयुक्त तत्वावधान में हरिद्वार, उत्तराखंड में स्थित होटल फॉर्चून गंगा में बरेली से आए वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. महेश मधुकर और उपमेंद्र सक्सेना सहित देश के पच्चीस साहित्यकारों एवं पत्रकारों को हिंदी काव्य एवं साहित्य में उत्कृष्ट सृजनात्मक योगदान के लिए 'शब्द गंगा' साहित्य सम्मान से विभूषित किया गया

सभी सम्मानित साहित्यकारों को सम्मान स्वरूप शॉल, प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह कार्यक्रम संयोजक/अध्यक्ष बृजेंद्र हर्ष एवं महासचिव रवीन्द्र नाथ कौशिक ने भेंट किए।

समारोह में साहित्यकार एवं वरिष्ठ पत्रकार बृजेंद्र हर्ष रचित "गीत गंधा" एवं "प्रवाह माधुरी" पुस्तकों का लोकार्पण भी किया गया। समारोह की अध्यक्षता उत्तराखंड के वरिष्ठ साहित्यकार असीम शुक्ल ने की और मुख्य अतिथि की हैसियत से मंचासीन रहे देश के ख्याति लब्ध गीतकार डॉ. धनंजय सिंह।

बरेली महानगर एवं जनपद के कवियों एवं कवि गोष्ठी आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने डॉ. महेश मधुकर एवं उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट को सम्मानित किए जाने पर दोनों को बधाई दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments