03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बदलेगी तस्वीर, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन को 1890 करोड़ स्वीकृत

Spread the love

एफएनएन, ऋषिकेश : ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के लिए आस लगाए लोगों के लिए खुशखबरी है। व्यासी-देवप्रयाग के बीच टनल और पुल बनाने की स्वीकृति मिल गई है। केंद्र ने इस कार्य के लिए 1890 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। अगले माह से इसके लिए काम शुरू हो जाएगा। 18 किलोमीटर लंबी इस रेल लाइन पर चार टनल और चार छोटे-बड़े पुल बनाए जाएंगे। करीब 1890 करोड़ रुपए के बजट से लगभग 15 किलोमीटर लंबी चार सुंरगें एवं चार पुल का निर्माण होगा। सबसे बडी सुरंग 9.5 किलोमीटर लंबी एवं सबसे छोटी 1.5 किलोमीटर लंबी होगी। जबकि दो सुरंगें दो-दो किलोमीटर लंबी बनाई जाएंगी। चार पुल भी बनाए जाने हैं। इनमें से गंगा नदी पर पहला देवप्रयाग-पौड़ी जनपद सीमा को जोड़ने वाला 150 मीटर लंबा पुल भी शामिल है। चार एजेंसियां पुल एवं टनल निर्माण का कार्य करेंगी। टनल एवं पुल निर्माण कार्य पांच साल में पूरा किया जाना है। रेल विकास निगम के अनुसार ऋषिकेश-शिवपुरी एवं शिवपुरी-व्यासी के बीच पहले ही काम शुरू कर दिया गया है।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img