एफएनएन, काशीपुर : द्रोणासागर रोड स्थित कांग्रेस नवचेतना भवन में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 137वें स्थापना दिवस पर कांग्रेस पार्टी की महान विभूतियों का भावपूर्ण स्मरण किया गया। महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट समेत तमाम कांग्रेसी वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ही विकास की जननी है। 60 वर्षों से कांग्रेस देश का विकास करने में सक्षम भूमिका निभाने में आगे रही। इस दौरान आहवान किया गया कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाते हुए हर हाल में कांग्रेस का विधायक बनाना वक्त की मांग है। सभी कार्यकर्ताओं से पूर्ण एकजुटता के साथ कांग्रेस की नीतियां समाज के प्रत्येक वर्ग के व्यक्ति तक पहंुचाने का आग्रह किया गया।
कार्यक्रम में मनोज जोशी एडवोकेट, आशीष अरोरा बाॅबी, विमल गुड़िया, मुक्ता सिंह, डा. दीपिका गुड़िया आत्रेय, शशांक सिंह, अजिता शर्मा, अब्दुल सलीम एडवोकेट, राशिद फारुखी, गौतम मेहरोत्रा, राजू छीना, अर्पित मेहरोत्रा, सुभाष पाल, ब्रह्मा सिंह पाल, सुभाष पाल, महेन्द्र बेदी, विकल्प गुड़िया, शफीक अहमद अंसारी, डा. रमेश कश्यप, मीनू गुप्ता, गीता चौहान, प्रदीप जोशी, अजीज कुरैशी, मुशर्रफ हुसैन, रोशनी बेगम, मंसूर अली मंसूरी, नितिन कौशिक, विकास कौशिक, इल्यास माहिगीर आदि तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।